Headlines

Guru Randhawa Fine Shyt Song Controversy


पॉप्युलर सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए गाने Fine Shyt को लेकर सोशल मीडिया पर भयंकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। गाने में कॉर्पोरेट ऑफिस के अंदर महिलाओं के चित्रण और गानों के बोल को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

.

लेकिन अब गुरु रंधावा ने बैकफुट पर जाने के बजाय हेटर्स को सीधा और करारा जवाब दिया है

अपनी एक नई तस्वीर शेयर करते हुए रंधावा ने एक तीखा नोट लिखा है जिसने इंटरनेट पर इस विवाद की आग को और भड़का दिया है।

हेटर्स को गुरु रंधावा का सीधा जवाब: अकेला बनाम सब ट्रोलिंग और विवादों के बीच गुरु रंधावा ने अपने आलोचकों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने अपनी फोटो के साथ कैप्शन में लिखा: SISU माइंडसेट और मूव्स..!!! और उन सभी से कहो कि मेरे खिलाफ कोई नई स्ट्रेटेजी बनाएं यह वाली काम नहीं आई अपने रास्ते पर अकेला बनाम सब। PAGANI जैसा रेयर 2025 मेरा था, 2026 मेरा है और बाकी के साल भी मेरे ही होंगे बेहतरीन चीज़ (Fine Shyt) सिंगर के इस एग्रेसिव पोस्ट से साफ है कि उन पर सोशल मीडिया की ट्रोलिंग का कोई असर नहीं हो रहा है और वे अपने काम को लेकर पूरी तरह से कॉन्फिडेंट हैं।

गुरु रंधावा की और से की गई पोस्ट

गुरु रंधावा की और से की गई पोस्ट

क्या है पूरा मामला?

6 अगस्त 2026 को गुरु रंधावा का नया गाना ‘Fine Shyt’ रिलीज हुआ। 2 मिनट 21 सेकंड का यह गाना यूट्यूब म्यूजिक के ट्रेंडिंग चार्ट में दूसरे नंबर तक पहुंच गया, लेकिन अपनी धुन से ज्यादा यह अपने कंटेंट को लेकर विवादों में आ गया। Fine Shyt’ इंटरनेट पर इस्तेमाल होने वाला एक Gen Z स्लैंग है, जिसका मतलब किसी बेहद खूबसूरत या आकर्षक व्यक्ति से होता है। गाने के वीडियो में गुरु रंधावा के साथ यशवी देसाई और मशहूर कंटेंट क्रिएटर रूही दोसानी नजर आ रही हैं।

पूरे वीडियो को एक कॉर्पोरेट ऑफिस के सेटअप में शूट किया गया है, जहां रंधावा एक सीनियर एंप्लॉई की भूमिका में हैं और उनके इर्द-गिर्द युवा महिला सहकर्मी नाचती दिख रही हैं।

गाने के बोल और चित्रण पर क्यों भड़के लोग?

सोशल मीडिया पर इस गाने को जमकर आड़े हाथों लिया जा रहा है। यूजर्स ने निम्नलिखित बिंदुओं पर कड़ी आपत्ति जताई है:

महिलाओं का वस्तुकरण : गाने में महिलाओं के रूप और चाल-ढाल की तुलना Audi, Ferrari, G-Wagon और Maybach जैसी महंगी गाड़ियों से की गई है।

कॉर्पोरेट कल्चर का गलत चित्रण: वीडियो में महिला सहकर्मियों को मिनी स्कर्ट पहने और गुरु रंधावा को देखकर अपना कंट्रोल खोते हुए दिखाया गया है, जबकि रंधावा अपने काम पर फोकस करने का नाटक कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह वर्किंग वुमन की इमेज को खराब करता है और रूढ़िवादी सोच को बढ़ावा देता है।

gen Z अपील की जबरदस्ती कोशिश: कई यूजर्स ने इसे क्रिंज’ करार देते हुए कहा कि गुरु रंधावा जबरदस्ती Gen Z ट्रेंड और भाषा में फिट होने की कोशिश कर रहे हैं।

बचाव में दिया गया था मजेदार डिस्क्लेमर

विवाद से बचने के लिए वीडियो की शुरुआत में ही एक डिस्क्लेमर लगाया गया था। इसमें स्पष्ट किया गया था वीडियो में दिखने वाले सभी कलाकार (गुरु रंधावा सहित) 18 साल से ऊपर के हैं। यह वीडियो पूरी तरह से काल्पनिक और व्यंग्यात्मक है। इसे अपने असली ‘9 to 5’ ऑफिस में आजमाने की कोशिश न करें, वरना एचआर (HR) सख्त कार्रवाई कर सकता है। अंत में लिखा गया- No corporate policies were harmed (किसी कॉरपोरेट नियम को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है)। हालांकि यह डिस्क्लेमर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं कर सका।

विवादों से पुराना नाता: ‘Azul’ पर भी मचा था बवाल

यह पहली बार नहीं है जब गुरु रंधावा का कोई गाना विवादों में फंसा हो। पिछले साल यानी अगस्त 2025 में उनके गाने ‘Azul’ पर भी गंभीर सवाल उठे थे। Azul के म्यूजिक वीडियो में गुरु रंधावा को एक फोटोग्राफी टीचर और एक एक्ट्रेस को स्कूल यूनिफॉर्म में छात्रा के रूप में दिखाया गया था। दर्शकों ने टीचर-स्टूडेंट के बीच दिखाए गए दृश्यों को अनुचित बताया था। यहां तक कि उन पर पेडोफाइल को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप भी लगे थे। उस वक्त भी विवाद बढ़ने पर गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम कमेंट्स लिमिटेड कर दिए थे और पॉजिटिव रहने का संदेश दिया था। अब देखना यह है कि गुरु रंधावा के इस नए और एग्रेसिव SISU माइंडसेट वाले पोस्ट के बाद सोशल मीडिया और उनके आलोचक क्या प्रतिक्रिया देते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *