![]()
पानीपत शहर के धूप सिंह नगर स्थित एक धागा बनाने वाली फैक्ट्री में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लगभग 20 से 25 लोगों ने हथियार के बल पर फैक्ट्री में घुसकर भारी-भरकम मशीनें लूट लीं और ऑफिस का ताला तोड़कर गल्ले में रखे ढाई लाख रुपए कैश भी समेट कर फरार हो गए। मोबाइल छीने, हाइड्रा और ट्रक से लोड की मशीन जानकारी के मुताबिक, दबंगों ने फैक्ट्री में प्रवेश करते ही सबसे पहले सभी कारीगरों और मजदूरों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए ताकि कोई पुलिस या मालिक को सूचना न दे सके। इसके बाद आरोपियों ने बाकायदा हाइड्रा मशीन और ट्रक की मदद से भारी मशीनरी को लोड किया और मौके से रफूचक्कर हो गए। जाते-जाते वे दफ्तर का ताला तोड़कर उसमें रखे 2.5 लाख रुपए नकद भी ले गए। लेन-देन और गिरवी का विवाद फैक्ट्री मालिक सत्यजीत ने बताया कि उस्मान अंसारी नामक व्यक्ति ने कुछ समय पहले उनसे पैसे उधार लिए थे और उनके एवज में अपनी मशीन फैक्ट्री में गिरवी रखी थी। आरोप है कि उस्मान अंसारी बिना पैसे चुकाए अपने 20-25 साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर आया और जबरन मशीनें उठाकर ले गया। पुलिस जांच शुरू घटना के बाद पीड़ित फैक्ट्री मालिक सत्यजीत ने चांदनी बाग थाना पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Source link
पानीपत की फैक्ट्री में हथियारबंद बदमाशों ने डाली डकैती:धागा फैक्ट्री से उठा ले गए मशीन, 20-25 लोगों ने गल्ले से ₹2.5 लाख उड़ाया
