Headlines

CGPSC SI Result Controversy | BJYM Targets Bhupesh Baghel & Deepak Baij


CGPSC के SI रिजल्ट में ‘न्यूज़’ और ‘हे राम’ जैसे नामों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी बयानबाजी तक पहुंच गया है।

.

भाजयुमो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने अभ्यर्थियों के वीडियो और दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि बिना तथ्य युवाओं की मेहनत पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस नेताओं को माफी मांगनी चाहिए।

ये था पूरा मामला

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रीलिम्स रिजल्ट में कुछ अभ्यर्थियों के नाम चर्चा में आ गए हैं। मेरिट लिस्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’ नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इनके नामों को लेकर सवाल उठने लगे।

इसी बीच रायगढ़ के एक युवक ने वीडियो जारी कर खुद को ‘NEWS’ नाम का अभ्यर्थी बताया है। उसका पूरा नाम न्यूज कुमार प्रधान है। उसका कहना है कि 10वीं की मार्कशीट में सरनेम दर्ज नहीं हो पाया था। इसके बाद 12वीं, कॉलेज और आधार कार्ड समेत दूसरे दस्तावेजों में भी उसका नाम ‘News’ ही दर्ज होता चला गया।

‘HE RAM’ और ‘TUFAIL’ नाम के अभ्यर्थियों ने भी वीडियो के जरिए अपने नाम सही होने की बात कही है।

रिजल्ट सामने आने के बाद कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने X पर तंज कसते हुए लिखा था- ‘दोनों को सांय-सांय बधाई। सनी लियोनी को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने के बाद ये विष्णुदेव साय की अभूतपूर्व उपलब्धि है।’

विवाद बढ़ने के बाद CGPSC ने भी स्थिति स्पष्ट की। आयोग के मुताबिक, चयन सूची में दर्ज नाम अभ्यर्थियों ने आवेदन के दौरान खुद दर्ज किए थे और भर्ती प्रक्रिया इन्हीं नामों के आधार पर पूरी की गई है।

इस लिस्ट में था न्यूज़ का नाम।

इस लिस्ट में था न्यूज़ का नाम।

कांग्रेस ने बीना तथ्य युवाओं की मेहनत पर सवाल उठाए – टिकरिहा

शनिवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने इन नामों वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज और वीडियो मीडिया के सामने रखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिना पूरी जानकारी लिए युवाओं की मेहनत और योग्यता पर सवाल खड़े किए हैं।

टिकरिहा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर इन नामों का जिक्र करते हुए भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। इसके जवाब में उन्होंने CGPSC का वह पत्र दिखाया, जिसमें आयोग ने साफ किया है कि अभ्यर्थियों के नाम आवेदन के दौरान दिए गए वैध दस्तावेजों के आधार पर दर्ज किए गए हैं।

रिजल्ट आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में ट्विट किया था।

रिजल्ट आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में ट्विट किया था।

अभ्यर्थियों के वीडियो चलाकर दिखाए गए

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रायगढ़ के अभ्यर्थी न्यूज़ कुमार प्रधान का वीडियो भी चलाया गया। इसमें उन्होंने बताया कि उनका नाम वास्तव में ‘न्यूज़ कुमार प्रधान’ है। टिकरिहा के मुताबिक, 10वीं की अंकसूची में सरनेम दर्ज नहीं होने और नाम में हुई त्रुटि के कारण वहां सिर्फ ‘न्यूज़’ दर्ज है, जबकि आधार समेत दूसरे दस्तावेजों में पूरा नाम मौजूद है।

इसी तरह हे राम, पिता दाताराम का वीडियो भी दिखाया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत से मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की है और नाम को लेकर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है।

टिकरिहा ने कहा कि अभ्यर्थियों के नाम पर टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस नेताओं को उनके दस्तावेज देखने चाहिए थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से नामों को लेकर की गई टिप्पणियों पर युवाओं से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

भूपेश सरकार के समय हुई भर्ती पर सवाल उठाए

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने इसके साथ ही पिछली कांग्रेस सरकार पर CGPSC की भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने 2023 के CGPSC रिजल्ट में टॉप-17 में अधिकारियों और नेताओं के रिश्तेदारों के चयन का आरोप लगाया और दस्तावेज दिखाने की बात कही। टिकरिहा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान SI भर्ती पांच साल तक अटकी रही। भाजपा सरकार में अटकी भर्ती को आगे बढ़ाकर 971 पदों पर प्रक्रिया पूरी की गई है। फिलहाल ASI और SI के 341 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *