Headlines

Common Investment Mistakes 2026; Risk – Portfolio Review


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Common Investment Mistakes 2026; Risk Portfolio Review | Rich Financial Habits

12 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

बढ़िया नौकरी, अच्छी सैलरी और रेगुलर इनकम के बावजूद हर व्यक्ति अमीर नहीं बन पाता। अमीर न बन पाने की वजह सिर्फ इनकम नहीं होती, बल्कि पैसों को संभालने और निवेश में की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां होती हैं।

कई लोग पूरी कमाई खर्च कर देते हैं, बचत को टालते रहते हैं या बिना रिसर्च के कहीं भी निवेश कर देते हैं। वहीं कुछ निवेशक बाजार के उतार-चढ़ाव में घबराकर भावनात्मक फैसले लेते हैं, जिससे लंबे समय में फाइनेंशियल गोल्स प्रभावित होता है।

अगर निवेश की शुरुआत सही स्ट्रैटजी के साथ करें और कुछ कॉमन गलतियों से बचें तो छोटी रकम से किया गया नियमित निवेश भी बड़ा फंड बना सकता है।

इसलिए आज ‘आपका पैसा’ में समझेंगे कि लोग अमीर क्यों नहीं बन पाते हैं। साथ ही जानेंगे कि-

  • अमीर बनना है तो क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?
  • अमीर लोग कैसे इन्वेस्ट करते हैं?

एक्सपर्ट- जितेंद्र सोलंकी, फाइनेंशियल एडवाइजर, गाजियाबाद

सवाल- कुछ लोग अच्छा पैसा कमाने के बावजूद अमीर क्यों नहीं बन पाते हैं?

जवाब- अच्छा पैसा कमाना और अमीर होना दो अलग-अलग बातें हैं। कई लोग अच्छी इनकम के बावजूद संपत्ति नहीं बना पाते, क्योंकि इसके लिए पैसों का सही मैनेजमेंट आना जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति जितना कमाता है, उतना ही या उससे ज्यादा खर्च करता है, तो उसकी इनकम बढ़ने के बावजूद संपत्ति नहीं बन पाती है।

सवाल- कौन-सी फाइनेंशियल हैबिट्स लोगों को अमीर नहीं बनने देती हैं?

जवाब- कुछ फाइनेंशियल हैबिट्स अच्छी कमाई के बावजूद संपत्ति बनाने में बाधा बन सकती हैं। ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या सिर्फ निवेश करके अमीर बना जा सकता है?

जवाब- हां, सिर्फ निवेश के दम पर भी अमीर बना जा सकता है, लेकिन इसके लिए तीन चीजें जरूरी हैं।

  • नियमित निवेश
  • लंबा टेन्योर
  • धैर्य

इसे ऐसे समझिए-

  • छोटी रकम से शुरू किया नियमित निवेश भी बड़ा फंड बन सकता है।
  • लंबे समय में कंपाउंडिंग का फायदा सबसे ज्यादा मिलता है।
  • बाजार के उतार-चढ़ाव से घबराकर बार-बार निवेश बदलने से रिटर्न प्रभावित हो सकता है। इसलिए धैर्य जरूरी है।
  • सवाल- निवेश की कौन-सी गलतियां भविष्य में बड़े नुकसान की वजह बन सकती हैं?
  • जवाब- कुछ गलतियां बड़े फाइनेंशियल लॉस का कारण बन सकती हैं, जैसेकि-
  • बिना रिसर्च किए निवेश करना।
  • दोस्तों, रिश्तेदारों से इन्फ्लुएंस होकर निवेश करना।
  • निवेश शुरू करने में देरी करना।
  • जल्दी अमीर बनने की चाह में ज्यादा जोखिम लेना।
  • अपनी रिस्क की क्षमता को समझे बिना निवेश करना।
  • फाइनेंशियल गोल और स्ट्रैटजी के बिना पैसा लगाना।
  • पूरा पैसा एक ही निवेश में लगाना।
  • पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन न रखना।
  • बाजार में तेजी या गिरावट देखकर भावनात्मक फैसले लेना।
  • SIP में अनुशासन न रखना।
  • इमरजेंसी फंड बनाए बिना या कर्ज लेकर निवेश करना।
  • पोर्टफोलियो को रिव्यू और रीबैलेंस न करना।

सवाल- अनुभवी निवेशक फंड बनाने में किन बातों का ध्यान रखते हैं?

जवाब- अनुभवी निवेशक की सबसे खास बात ये होती है कि वह बहुत सोच-समझकर धैर्य से फैसले लेते हैं। इसके लिए रिसर्च के साथ प्लानिंग करते हैं। अनुभवी निवेशक किन बातों का ध्यान रखते हैं, ग्राफिक में देखिए-

सवाल- आम निवेशक किन वजहों से गलतियां करते हैं?

जवाब- आमतौर पर निवेशक जिस तरह की गलतियां करते हैं, उसकी ये कॉमन वजह हो सकती हैं-

  • रिस्क का डर।
  • जल्दी अमीर बनने का लालच।
  • फाइनेंशियल अवेयरनेस की कमी।
  • दूसरों की सलाह पर तुरंत भरोसा करना।
  • बाजार का उतार-चढ़ाव देखकर घबराना।
  • धैर्य की कमी।

सवाल- सारे पैसे एक जगह इन्वेस्ट करने के क्या नुकसान हैं?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • इसका सबसे बड़ा नुकसान ये है कि रिस्क केंद्रित हो जाता है।
  • अगर उस फंड ने परफॉर्म नहीं किया, अच्छा रिटर्न नहीं दिया तो बहुत नुकसान हो सकता है।
  • पोर्टफोलियो डाइवर्स रखने का ये फायदा है कि किसी भी तरह के नुकसान की भरपाई आसान हो जाती है।
  • फर्ज करिए, आपने अच्छे से रिसर्च करके 3 फंड चुने। उनमें से एक फंड ने परफॉर्म नहीं किया तो भी 2 फंड अच्छा एवरेज बना सकते हैं।

सवाल- इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो को रेगुलर रिव्यू करना क्यों जरूरी है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • समय के साथ निवेश, लक्ष्य और बाजार की परिस्थितियां बदलती रहती हैं।
  • कुछ निवेश बहुत बढ़ जाते हैं और कुछ खराब परफॉर्म करते हैं, जिससे पोर्टफोलियो का बैलेंस बिगड़ सकता है।
  • रेगुलर रिव्यू से जरूरत पड़ने पर रीबैलेंसिंग की जा सकती है।
  • खराब परफॉर्म करने वाले इन्वेस्टमेंट्स पहचानकर उन्हें बदला जा सकता है।

सवाल- क्या बहुत सुरक्षित निवेश का डर भी लोगों को अमीर नहीं बनने देता है?

जवाब- हां, कई बार ऐसा हो सकता है।

  • कम जोखिम वाले निवेश अक्सर कम रिटर्न देते हैं।
  • कंपाउंडिंग का पूरा फायदा नहीं मिल पाता है।
  • बेहतर निवेश के अवसर छूट सकते हैं।
  • लॉन्ग टर्म में पैसे बनाने की रफ्तार धीमी हो जाती है।

सवाल- अगर कोई निवेश में ये गलतियां कर चुका है, तो उन्हें सुधारने के लिए क्या करें?

जवाब- अगर पहले निवेश में कुछ गलतियां की हैं तो घबराने की बजाय उन्हें समय रहते सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। निवेश में गलतियां होने पर क्या करें, ग्राफिक में देखिए-

सवाल- कौन-सी छोटी-छोटी आदतें निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिला सकती हैं?

जवाब- कुछ छोटी-छोटी, लेकिन अच्छी फाइनेंशियल हैबिट्स निवेशकों को लंबे समय में बेहतर रिटर्न दिला सकती हैं, जैसेकि-

  • नियमित और समय पर निवेश करना।
  • इनकम बढ़ने पर निवेश की राशि भी धीरे-धीरे बढ़ाना।
  • लॉन्ग टर्म तक निवेशित बने रहना और कंपाउंडिंग का लाभ उठाना।
  • निवेश से पहले पर्याप्त रिसर्च करना।
  • पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन रखना।
  • बाजार के उतार-चढ़ाव में घबराकर फैसले न लेना।
  • गैरजरूरी खरीद-बिक्री से बचना।
  • समय-समय पर पोर्टफोलियो का रिव्यू करना।
  • फाइनेंशियल गोल्स पर फोकस बनाए रखना।

सवाल- नए निवेशकों को किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए?

जवाब- इसके लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

  • निवेश शुरू करने से पहले इमरजेंसी फंड बनाएं।
  • अपनी जोखिम क्षमता समझें।
  • छोटे निवेश से शुरुआत करें।
  • किसी भी स्कीम के रिटर्न के वादों पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
  • डाइवर्स पोर्टफोलियो बनाएं।
  • नियमित SIP को प्राथमिकता दें।
  • लंबी अवधि के लिए निवेश करें।
  • निवेश से पहले उत्पाद को अच्छी तरह समझें।
  • जल्दबाजी और लालच से बचें।

……………………………

ग्राफिक्स– विपुल शर्मा

………………………….

ये खबर भी पढ़ें…

आपका पैसा- सैलरी बढ़ते ही खर्चे न बढ़ाएं:करें ये 6 काम, लाइफस्टाइल के साथ फ्यूचर भी सेफ, एक्सपर्ट से समझें पूरा फाइनेंशियल प्लान

सैलरी इंक्रीमेंट साल की सबसे बड़ी खुशखबरी होती है। प्रमोशन या इंक्रीमेंट के बाद लोग बेहतर लाइफस्टाइल, महंगी चीजों और ज्यादा सुविधाओं की तरफ आकर्षित होते हैं। लेकिन यहीं से शुरू होता है ‘लाइफस्टाइल इंफ्लेशन’ यानी आमदनी बढ़ने के साथ खर्च भी तेजी से बढ़ जाना। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *