- Hindi News
- Lifestyle
- Currency Notes Health Risks; Germs Bacteria Precaution Tips | Note Counting Process
29 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल
- कॉपी लिंक

हम रोज खरीदारी करते समय नकद पैसे लेते और देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही पैसे हमें बीमार भी कर सकते हैं?
दरअसल बाजार में खरीदारी से लेकर होटल, मेडिकल स्टोर और बैंक तक एक ही नोट दिन भर में कई हाथों से होकर गुजरता है। ऐसे में नोटों पर बैक्टीरिया, फंगस और दूसरे जर्म्स मौजूद हो सकते हैं, जो संक्रमण का रिस्क बढ़ाते हैं।
साल 2023 में ‘जर्नल ऑफ मेडिकल वायरोलॉजी’ में एक रिव्यू रिपोर्ट पब्लिश हुई। इसके मुताबिक, सिक्के, नोटों और पेमेंट कार्ड्स पर कई तरह के जर्म्स और टॉक्सिन्स हो सकते हैं। इनमें सर्दी-जुकाम फैलाने वाले वायरस, नोरोवायरस (आंतों में इन्फेक्शन फैलाने वाला वायरस) और साल्मोनेला बैक्टीरिया शामिल हैं।
इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज बात करेंगे कि नोटों पर मौजूद जर्म्स से क्या हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। साथ ही जानेंगे कि-
- किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है?
- नोटों से फैलने वाले संक्रमण से कैसे बचें?
एक्सपर्ट- डॉ. एन. आर. शेट्टी, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, मुंबई
सवाल- क्या हमारे पर्स में रखे नोटों में सचमुच जर्म्स होते हैं?
जवाब- हां, इन पर बड़ी संख्या में जर्म्स हो सकते हैं। दरअसल एक ही नोट कई लोगों के हाथों से गुजरता है। इस वजह से उस पर धूल, पसीना, तेल, बैक्टीरिया और वायरस जमा हो सकते हैं।
सवाल- क्या सिक्के भी गंदे होते हैं? उनमें भी जर्म्स होते हैं?
जवाब- हां, नोटों की तरह सिक्के भी कई लोगों के हाथों और अलग-अलग सतहों के संपर्क में आते हैं। ऐसे में इन पर भी बैक्टीरिया, फंगस और दूसरे जर्म्स हो सकते हैं।
सवाल- नोट क्यों गंदे होते हैं?
जवाब- सभी कारण पॉइंटर्स से समझिए–
1. कई लोगों के हाथों का संपर्क
- एक ही नोट कई लोगों के संपर्क में आता है।
- हर व्यक्ति के हाथों पर अलग-अलग तरह के जर्म्स हो सकते हैं।
2. खराब हाइजीन
- कई लोग टॉयलेट इस्तेमाल करने या गंदी चीजें छूने के बाद हाथ नहीं धोते।
- ऐसे हाथों से नोट छूने पर जर्म्स नोट पर पहुंच जाते हैं।
3. अलग-अलग सतह का सपंर्क
- नोट जेब, पर्स, दुकानों के काउंटर, गाड़ी और बैग में रखे जाते हैं।
- इन सतहों की धूल और गंदगी नोटों पर चिपक जाती है।
4. थूक लगाकर नोट गिनना
- कई लोग नोट गिनते समय उंगली पर थूक लगाते हैं।
- इससे मुंह के बैक्टीरिया सीधे नोटों पर पहुंच जाते हैं।
5. पुराने नोटों का यूज
- एक नोट कई सालों तक चलन में रहता है।
- पुराने नोटों पर जर्म्स रिस्क बढ़ जाता है।
6. नमी और पसीना
पसीने और नमी के संपर्क से नोटों पर जर्म्स लंबे समय तक टिके रहते हैं।

सवाल- सबसे ज्यादा गंदे नोट कौन-से होते हैं?
जवाब- आमतौर पर वे नोट सबसे ज्यादा गंदे होते हैं, जो लंबे समय से चलन में हैं और रोजमर्रा के लेन-देन में ज्यादा इस्तेमाल होते हैं। जैसेकि-
- मटमैले या बहुत पुराने नोट।
- दाग-धब्बों वाले नोट।
- नमी/गंदगी के संपर्क में रहे नोट।
- फटे हुए नोट।
सवाल- नोटों पर किस तरह के जर्म्स हो सकते हैं?
जवाब- नोटों पर कई तरह के जर्म्स हो सकते हैं। इनमें से कुछ सामान्य होते हैं, जबकि कुछ इन्फेक्शन फैला सकते हैं। जैसेकि-

सवाल- जर्म्स वाले नोटों को छूने से क्या हेल्थ रिस्क हो सकते हैं?
जवाब- इन नोटों को छूने के बाद अगर वही हाथ सीधे मुंह, नाक, आंखों या खाने-पीने की चीजों के संपर्क में आते हैं, तो इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है। सभी हेल्थ रिस्क ग्राफिक में देखिए-

सवाल- किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है?
जवाब- वैसे तो सभी लोगों को नोट और सिक्के के लेनदेन के बाद हाथ धोने चाहिए। लेकिन कुछ लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए, जैसेकि-
- जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है।
- जिन्हें कोई हेल्थ कंडीशन है।
- जिन्हें डायबिटीज है।
- जो हेल्थकेयर सेक्टर में काम करते हैं।
- बच्चे और बुजुर्ग।
- गर्भवती महिलाएं।
सवाल- लोग थूक लगाकर नोट गिनते हैं? ऐसा करना कितना खतरनाक है और नोट गिनने का सेफ तरीका क्या है?
जवाब- हां, बहुत से लोग ऐसा करते हैं, लेकिन यह अच्छी आदत नहीं है। इससे मुंह के जर्म्स नोटों पर और नोटों के जर्म्स हाथों व मुंह तक पहुंच जाते हैं। ग्राफिक में नोट गिनने का सही तरीका देखिए-

सवाल- क्या जर्म्स वाले नोटों को धोकर साफ किया जा सकता है?
जवाब- नहीं, नोटों को पानी, साबुन या किसी केमिकल से धोना सही नहीं है। इससे नोट खराब हो सकते हैं। अगर कोई नोट बहुत ज्यादा गंदा, फटा या खराब हो गया है, तो उसे बैंक में बदला जा सकता है। नोटों को साफ करने के चक्कर में लोग कुछ गलतियां करते हैं, जिनसे बचना चाहिए-

सवाल- नोट ऐसी चीज है, जिसे कोई अवॉइड नहीं कर सकता। ऐसे में उसके संभावित रिस्क से बचने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
जवाब- अपनी रोजमर्रा की आदतों में कुछ बदलाव करके गंदे नोटों के संभावित रिस्क से बचा जा सकता है। सभी सावधानियां ग्राफिक में देखिए-

नोटों से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब
सवाल- क्या नोटों में लगे जर्म्स पर्स में भी पहुंच सकते हैं?
जवाब- हां, नोटों पर मौजूद धूल, गंदगी और कुछ जर्म्स पर्स में पहुंच सकते हैं। इसलिए पर्स की रेगुलर सफाई भी जरूरी है।
सवाल- पर्स को कितने दिनों में साफ करना चाहिए?
जवाब- पर्स को हफ्ते में कम-से-कम एक बार साफ करना चाहिए।
सवाल- क्या हेल्थ के लिहाज से डिजिटल एक्सचेंज बेहतर है?
जवाब- हां, डिजिटल पेमेंट में जर्म्स के संपर्क का रिस्क नहीं होता है।

सवाल- क्या एटीएम से निकले पैसे साफ होते हैं?
जवाब- जरूरी नहीं है। एटीएम से निकले नोट भी पहले कई लोगों के हाथों से गुजर चुके होते हैं। उन पर भी जर्म्स मौजूद हो सकते हैं।
सवाल- क्या नोटों पर सैनिटाइजर डालकर उसे साफ किया जा सकता है?
जवाब- नहीं, सैनिटाइजर या अन्य केमिकल नोट को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
सवाल- क्या नोटों को धूप में रखने से उसके जर्म्स साफ हो जाते हैं?
जवाब- नहीं, सिर्फ धूप में रखने से नोट पूरी तरह जर्म्स-फ्री नहीं होते। कुछ जर्म्स कम हो सकते हैं, लेकिन यह संक्रमण से बचाव का सही तरीका नहीं है।
सवाल- क्या आयरन करने से नोटों के जर्म्स मर जाते हैं?
जवाब- नहीं, इससे नोट खराब हो सकते हैं या आग लगने का रिस्क भी हो सकता है।
……………………
जरूरत की ये खबर भी पढ़िए
जरूरत की खबर- सोया चाप बैटर में लोटता दिखा वर्कर: जानें FSSAI के हाइजीन रूल्स, रेस्त्रां में खाने से पहले बरतें 11 सावधानियां

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक शर्टलेस वर्कर गीले फर्श पर रखे सोया चाप के बैटर में लोटता हुआ नजर आया। वीडियो कथित तौर पर एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का है। इस घटना ने फूड हाइजीन और फूड सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़िए…

