फरीदाबाद8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस कर्मियों के डंपर से कुचले जाने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि टक्कर लगने के बाद दोनों डंपर के पहिए के नीचे आ गए।
हरियाणा के फरीदाबाद में बुधवार को तेज रफ्तार 10 टायरी ट्रक ने बाइक पर गश्त कर रहे 2 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। बीच बाजार में हुई इस घटना में दोनों पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर रुका नहीं। वह दोनों पुलिसकर्मी को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। ट्रक में फंसी बाइक और दोनों कर्मी करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। हेलमेट टूट कर दूर जा गिरा। बाद में पहिये कर्मियों के सिर के ऊपर से गुजर गए।
दोनों कर्मियों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान नवीन (24) और अभिषेक (26) के रूप में हुई। नवीन भिवानी और अभिषेक तोशाम का रहने वाले थे। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

तेज स्पीड ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी दी। हादसे बाद बाइक बंपर में फंस गई थी।
यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…
- पर्वतीय कॉलोनी चौकी में तैनात थे दोनों : पुलिस के मुताबिक, नवीन और अभिषेक ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। वर्तमान में दोनों की ड्यूटी पर्वतीय कॉलोनी चौकी में थी। बुधवार दोपहर को दोनों बाइक से सोहना रोड से होते हुए गश्त के लिए जा रहे थे। नवीन बाइक चला रहा था, जबकि अभिषेक पीछे बैठा था।
- डंपर में फंसी बाइक, दूर तक घसीटती चल गई : हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि दोनों पुलिसकर्मियों की बाइक में ट्रक की साइड से टक्कर लगती है। इससे नवीन बाइक से कंट्रोल खो देता है। इससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आ जाती है। नवीन और अभिषेक भी सड़क पर गिर जाते हैं, जिनके ऊपर से ट्रक गुजर जाता है।
- मची अफरा तफरी, पुलिस अस्पताल ले गई : हादसे के बाद अफरा तफरी मच जाती है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो पुलिसकर्मियों की मौत के बाद अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया, जबकि उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
ट्रक को मौके पर छोड़ ड्राइवर फरार
हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उधर, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मौत की सूचना के बाद पुलिस विभाग में भी शोक का माहौल है। पुलिस हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। ड्राइवर के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
————————
ये खबर भी पढ़ें….
सफाईकर्मियों ने पुलिस पर फेंका कूड़ा, VIDEO:झज्जर में 4 घंटे हंगामा; हिसार में महिला कर्मचारी बोली- बलात्कारियों पर दिखाओ दम

हरियाणा में सफाई कर्मचारी हड़ताल के साथ-साथ कूड़ा उठाने का भी विरोध कर रहे हैं। झज्जर में देर रात करीब चार घंटे तक हंगामा चला। प्रशासन की टीम पुलिस सुरक्षा में कूड़ा उठाने पहुंची तो पीछे-पीछे सफाई कर्मचारी भी पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

