हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ‘राजीव गांधी स्टार्टअप स्वरोजगार योजना’ हिमाचल के युवाओं के लिए एक उज्ज्वल और आत्मनिर्भर भविष्य बनाने का बेहतरीन अवसर साबित हो रही है। उन्होंने यह ब
.
इस महत्त्वपूर्ण बैठक में एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग, खंड विकास अधिकारी पारूल कटियार, आरएम (HRTC) साहिल कपूर, जिला परिषद सदस्य इशांत चौधरी, बीडीसी सदस्य हरीश धनोटिया, ग्राम पंचायत प्रधान रीता मनकोटिया, प्रधान रामकृष्ण, निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

स्थानीय युवाओं को जारी होंगे बस परमिट और ई-टैक्सी
बैठक के दौरान अजय वर्मा ने कहा कि स्थानीय युवाओं को इस योजना का पूरा लाभ पहुँचाना प्रशासन और विभाग का मुख्य दायित्व है। इसके लिए युवाओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत युवाओं को ई-टैक्सी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में नए बस मार्गों के परमिट भी जारी किए जाएंगे, जिससे वे खुद का व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
बैठक में उपस्थित एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने जानकारी दी कि प्रस्तावित मार्गों पर स्थानीय युवाओं को निजी बस संचालन के परमिट देने की दिशा में तेजी से कार्य शुरू कर दिया गया है।
ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के कनेक्टिविटी मार्गों का चयन
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना (चरण-IV) के तहत गठित समिति ने प्रस्तावित बस मार्गों का विस्तृत परीक्षण कर उनके चयन की प्रक्रिया पूरी की। मार्गों का चयन करते समय ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों की परिवहन आवश्यकताओं, आम जनता की सुविधा, स्कूलों-कॉलेजों, अस्पतालों और औद्योगिक क्षेत्रों तक निर्बाध पहुँच सुनिश्चित करने को विशेष प्राथमिकता दी गई।
कृषि संबंधी योजनाओं से भी जुड़ें युवा: निशु मोंगरा
कार्यक्रम में उपस्थित एपीएमसी (APMC) के अध्यक्ष निशु मोंगरा ने युवाओं का आह्वान किया कि वे केवल परिवहन क्षेत्र ही नहीं, बल्कि सरकार की कृषि संबंधी कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर भी अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें।
