जयपुर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जयपुर के महेश नगर इलाके में देर रात बेकाबू थार जीप एक हॉस्टल में जा घुसी, इससे हॉस्टल का मेन गेट टूट गया। पुलिस ने आरोपी थार चालकों को शांतिभंग में पकड़ लिया है। पुलिस ने थार को भी जब्त कर लिया है।
महेश नगर थाना एएसआई महेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 2.30 बजे 80 फीट रोड महेश नगर की है। शराब के नशे में 2 लड़के 80 फीट रोड पर घूम रहे थे। इस दौरान ओवर स्पीड के चलते थार बेकाबू होकर तलवारिया गार्डन के पास स्थित शिवाय बॉयज हॉस्टल में जा घुसी। थार की टक्कर से हॉस्टल का मेन गेट पूरी तरह टूट गया।
तेज धमाके की आवाज से स्थानीय लोग घरों से बाहर आ गए। इस दौरान आरोपियों ने थार ब्रेक लेकर भागने की भी कोशिश की, लेकिन थार के पहिए में लोहे के गेट का एंगल फंसने से वह भागने में असफल रहे।
थार से उतरकर भागने की कोशिश करते दोनों लड़कों को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों युवकों को शांतिभंग में अरेस्ट किया है, साथ ही पुलिस ने थार को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद गेट के एंगल में फंसी थार को बाहर निकाला।
देखिए घटना के PHOTOS…

ओवर-स्पीड थार ने बॉयज हॉस्टल के मेन गेट को टक्कर मार दी। जिससे गेट टूट गया।

थार से बाहर निकलकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की।

दोनों आरोपियों ने थार से निकलकर भागने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

धमाके से गेट के गिरने से हॉस्टल के अंदर मौजूद छात्र और स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
—
ये खबर भी पढ़ें…
जयपुर में थार ने बाइक सवार युवक को उड़ाया, VIDEO:उछलकर 10 फीट दूर गिरा, टायर फटने पर गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर

जयपुर में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर करीब 10 फीट दूर गिरा। बाइक भी उछलकर काफी दूर गिरी। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे खोह नागोरियान थाना इलाके में परी सर्किल पर हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)

