Kota Medical College Students Face Water Crisis; Crocodiles Near Colony


कोटा10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोटा में ‘भास्कर समाधान’ से पब्लिक को अपनी लंबित समस्याओं के समाधान भी मिल रहे हैं। आज दो अच्छी खबरें सामने आई हैं। पहली, नयागांव में अंधेरे की समस्या पोस्ट होने के बाद रोड लाइट्स लगा दी गईं और दूसरी, बोरखेड़ा में कई महीनों से कचरे से बंद पड़ी नालियों की सफाई होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की गईं ऐसी ही अन्य समस्याओं के समाधान भी प्रक्रिया में हैं।

हालांकि, कुछ शिकायतें अब तक लंबित हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेज में तीन महीने से वॉटर कूलर बंद होने से छात्रों को गर्म पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, रेलवे कॉलोनी में नाला चोक होने से मच्छर जनित रोगों के फैलने का डर बना हुआ है।

पहले एक नजर डालते हैं उन समाधानों पर जिससे लोगों की समस्याएं हल हुईं…

हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने ‘स्टार ऑफिसर’

पार्श्वनाथ नगर, सहारा एनक्लेव, बोरखेड़ा से अल्फेज खान ने अपने एरिया की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि भगत वाली गली, शक्ति विहार में होली फैमिली हॉस्पिटल के पास की गली में नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं। पानी निकलने की जगह ही नहीं है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड के हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज कुमार पचेरवाल ने सफाई करवाकर स्थानीय लोगों को राहत दिलाई है।

नालियों की समस्या कोटा की बड़ी परेशनी है। मनोज ने इसमें तत्परता दिखाते हुए राहत पहुंचाई।

नालियों की समस्या कोटा की बड़ी परेशनी है। मनोज ने इसमें तत्परता दिखाते हुए राहत पहुंचाई।

पोस्ट के बाद कॉलोनी में लगीं रोड लाइट

कोटा के रोझड़ी, नयागांव से प्रेम मेहता ने रोड लाइट से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि दबूकड़ा देव महाराज, गोविंदजी की ट्यूबवैल वाली गली में लंबे समय से रोड लाइट न होने की शिकायत लंबित है। अंधेरे का लाभ उठाकर चोर और असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। इस पर एक्शन लेते हुए संबंधित विभाग ने समाधान करवा दिया है।

काफी समय से पेंडिंग चल रही इस शिकायत का अब समाधान हो गया है।

काफी समय से पेंडिंग चल रही इस शिकायत का अब समाधान हो गया है।

एप से लोगों को मिल रहा समाधान

अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं…

बिजली के तारों पर गिरा टूटा पेड़

बालाकुंड की बसंत विहार कॉलोनी से अंजनी तापड़िया ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि घर के सामने बिजली के खम्भे पर एक टूटा पेड़ गिरा हुआ है। साथ ही बेलों के कारण तारों पर वजन इतना बढ़ गया है कि यह कभी भी टूटकर गिर सकता है। बारिश के दिनों में करंट फैलने से हादसे का अंदेशा बना हुआ है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि बिजली के तार पर बेलों के चढ़ने से वजन भी बढ़ता जा रहा है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि बिजली के तार पर बेलों के चढ़ने से वजन भी बढ़ता जा रहा है।

नाले का पानी–मगरमच्छों का डर

कोटा के आदर्श नगर, बोरखेड़ा से धीरज कुमार ने नाले की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि श्रीजी नगर कॉलोनी में बारिश के दौरान नाले का पानी घरों में घुस जाता है। दोपहिया वाहन भी नहीं चल पाते। पानी के साथ ही 15 से 20 बड़े मगरमच्छ भी आ जाते हैं जिनसे बच्चों और मवेशियों को हमेशा खतरा बना रहता है। इसका समाधान करवाएं।

घरों में गंदा पानी तो घुस ही रहा है, साथ ही बड़े मगरमच्छों के भी इलाके में आने से चिंता बढ़ गई है।

घरों में गंदा पानी तो घुस ही रहा है, साथ ही बड़े मगरमच्छों के भी इलाके में आने से चिंता बढ़ गई है।

3 महीने से बंद पड़े हैं वॉटर कूलर

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) से सभी स्टूडेंट्स ने सामूहिक रूप से यह समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि सरकारी मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लाइब्रेरी में अंदर औा बाहर लगे दोनों वॉटर कूलर बीते तीन महीने से बंद पड़े हैं। वॉटर प्यूरीफायर भी खराब हैं। इससे 500 से ज्यादा स्टूडेंट्स गर्मी में पानी के लिए परेशान हैं। कॉलेज प्रशासन को इस संबंध में जानकारी देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।

स्टूडेंट्स ने पोस्ट में लिखा कि लाइब्रेरी में आने वाले स्टूडेंट्स को या तो पानी बाहर से खरीदकर लाना पड़ रहा है या बार-बार उठकर लाइब्रेरी से बाहर जाना पड़ रहा है।

स्टूडेंट्स ने पोस्ट में लिखा कि लाइब्रेरी में आने वाले स्टूडेंट्स को या तो पानी बाहर से खरीदकर लाना पड़ रहा है या बार-बार उठकर लाइब्रेरी से बाहर जाना पड़ रहा है।

नाला चोक होने से लोग परेशान

एस.डी. शर्मा ने कोटा जंक्शन, सोगारिया में रेलवे कॉलोनी के पास बना नाला जाम होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि काफी समय से यह नाला जाम पड़ा है। लेकिन कोटा डवलपमेंट अथॉरिटी और कलेक्टर को समस्या से अवगत कराने के बाद भी इसका समाधान नहीं हुआ है। गंदगी और मच्छरों से कॉलोनीवासी परेशान हैं।

इस नाले की समस्या के बारे में कई बड़े अधिकारियों को बता चुके लेकिन समाधान नहीं हुआ।

इस नाले की समस्या के बारे में कई बड़े अधिकारियों को बता चुके लेकिन समाधान नहीं हुआ।

पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।

अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।

आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।

आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।

इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।

इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।

‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…

1.‘भास्कर समाधान’: पोस्ट होते ही मिल रहा हल:सफाई, पानी और सड़क हैं पब्लिक की सबसे बड़ी समस्या, खुले नाले से संक्रमण का डर

2.‘भास्कर समाधान’: समस्या पोस्ट होते ही मिल रहा हल:कॉलोनी में जल भराव से आना-जाना मुश्किल, पार्क में हरे पेड़ों को सीमेंट से कवर किया

3.जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’

4.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *