लुधियाना में सड़क हादसे में 14 साल की हैंडबॉल खिलाड़ी की मौत का CCTV फुटेज सामने आया है। पहले बताया जा रहा था कि एक्टिवा ट्रॉली की चपेट में आ गई थी, लेकिन CCTV फुटेज सामने आने के बाद हादसे की असली वजह स्पष्ट हुई है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक्ट
.
तीनों सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से एक अन्य एक्टिवा आ गई और उनके बगल से ईंटों से भरी ट्रॉली गुजर रही थी। बचने के लिए एक्टिवा ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे एक्टिवा स्लिप हो गई और तीनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे बैठी हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका के सिर के ऊपर से ट्रॉली का टायर गुजर गया।
मृतका की पहचान 14 वर्षीय अंशिका के रूप में हुई है। वह 9वीं कक्षा की छात्रा थी और हैंडबॉल की खिलाड़ी थी। आज ही उसे स्टेट लेवल मैच खेलने के लिए बठिंडा जाना था, लेकिन हादसे में उसकी मौत हो गई और होनहार खिलाड़ी का यह सपना अधूरा रह गया।

मृतक की फाइल फोटो
एक्टिवा पर सबसे पीछे बैठी थी अंशिका
सोमवार शाम करीब 4 बजे अंशिका मंदिर के पंडित जी के साथ स्कूल में प्रैक्टिस के लिए जा रही थी। अंशिका एक्टिवा पर सबसे पीछे बैठी हुई थी। सड़क पर गिरते ही उसका सिर सीधे ट्रॉली के नीचे आ गया। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि 20 टन भार से लदी ईंटों वाली ट्रॉली का पिछला टायर सीधे छात्रा के सिर से चढ़ा और उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया।
एक्सीडेंट के तुरंत बाद खून से लथपथ अंशिका को इलाज के लिए DMC अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सिर में चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसे बचाया नहीं जा सका।
बेटी को बठिंडा भेजना था, परिवार बेसुध
अंशिका के पिता अमित राय एक प्रिंटिंग प्रेस का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं। घर में अंशिका का एक 13 साल का भाई भी है, जो उसी के साथ 9वीं कक्षा में पढ़ता है। जिस बेटी को आज स्टेट लेवल मैच खेलने के लिए बठिंडा विदा करना था, उसकी मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब दोनों पक्षों के बयानों और CCTV के आधार पर पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
************
ये खबर भी पढ़ें:
गुरुद्वारे से सिख नेता को पकड़ा:राजस्थान में मारपीट केस में कार्रवाई, SGPC बोली- पुलिस ने लंगर की बेअदबी की, पोस्टर फाड़े

राजस्थान के श्रीगंगानगर में गुरुद्वारा धन-धन बाबा दीप सिंह के सचिव और सिख धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोमवार शाम को दोनों को सीजेएम कोर्ट श्रीगंगानगर में पेश किया गया। कोर्ट ने टिम्मा को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब उन्हें 7 अक्टूबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)
