नालंदा विश्वविद्यालय में प्रवेश का मौका
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस’ का दर्जा प्राप्त नालंदा विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए दाखिले की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विभिन्न स्नातकोत्तर और शोध क
.
आधुनिक विषयों पर केंद्रित नए पाठ्यक्रम
विश्वविद्यालय इस साल अपने शैक्षिक दायरे को और विस्तार देते हुए तीन नए मास्टर प्रोग्राम लेकर आया है। बदलते दौर की तकनीक और शोध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ‘डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’, ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति अध्ययन’ और पुराने भारतीय ज्ञान परंपरा को जीवंत रखने के उद्देश्य से ‘संस्कृत’ विषय में मास्टर डिग्री शुरू की गई है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय पारंपरिक विषयों जैसे इतिहास, पुरातत्व, बौद्ध अध्ययन, दर्शनशास्त्र, तुलनात्मक धर्म, हिंदू अध्ययन (सनातन धर्म), सतत विकास और प्रबंधन, विश्व साहित्य, पारिस्थितिकी, अंतरराष्ट्रीय संबंध, अर्थशास्त्र, गणित और हिंदी में भी प्रवेश की सुविधा दे रहा है।

मेधावी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति।
मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा
नालंदा विश्वविद्यालय अपने छात्रों को न केवल विश्व स्तरीय शिक्षा का वातावरण प्रदान करता है, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ‘मेरिट-बेस्ड’ छात्रवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। यह उन मेधावी छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है, जो आर्थिक बाधाओं के बिना उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा हासिल करना चाहते हैं। विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर अपनी आधुनिक वास्तुकला और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पूरी दुनिया में पहचान बना चुका है, जहां अलग-अलग विभिन्न देशों से छात्र शिक्षा हासिल करने आते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया और संपर्क
प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.nalandauniv.edu.in/admissions पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, ताकि छात्र सुगमता से फॉर्म जमा कर सकें।
यदि किसी आवेदक को आवेदन प्रक्रिया के दौरान कोई तकनीकी समस्या या जानकारी की आवश्यकता होती है, तो वे विश्वविद्यालय के हेल्पलाइन नंबर +91 9031027489 या 7033291552 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, आधिकारिक ईमेल admission@nalandauniv.edu.in के माध्यम से भी सहायता हासिल की जा सकती है। विश्वविद्यालय की ओर से सभी इच्छुक छात्रों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की जल्दबाजी से बचने के लिए वे यथाशीघ्र अपना आवेदन पूरा करें।
