नालंदा विश्वविद्यालय में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। गैर-शिक्षण (नॉन-टेक्निकल-टेक्निकल) पदों पर अनुबंध के आधार पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
.
तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके तहत पॉडकास्ट स्टूडियो, ऑडियो-विजुअल सिस्टम्स और एवी एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
अंतिम तिथि 30 जुलाई तक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे कंप्यूटर टाइपिंग से एमएस वर्ड प्रारूप में भरना होगा।
इसके अलावा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, डिग्री और अनुभव दस्तावेजों को स्कैन करके एक एकल पीडीएफ बनाना होगा। इसके पद का नाम ईमेल के विषय में लिखकर, मुख्य भाग में संक्षिप्त कवर लेटर के साथ दोनों फाइलों को recruitment@nalandauniv.edu.in पर भेजना अनिवार्य है।

30 जुलाई तक आवेदन का मौका
डिग्री-डिप्लोमा होना अनिवार्य
विज्ञापन के अनुसार, पॉडकास्ट स्टूडियो और ऑडियो-विजुअल सिस्टम्स के तकनीकी सहायक पद के लिए ईसीई, सीएसई, आईटी, ईईई में इंजीनियरिंग स्नातक या ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी, ऑडियो इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, फिल्म प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री-डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित/क्षेत्र में कम से कम पांच वर्षों का व्यावहारिक अनुभव होना आवश्यक माना गया है। वहीं दूसरी ओर, एवी एडिटर पद के लिए ग्राफिक डिजाइन, मल्टीमीडिया, विजुअल कम्युनिकेशन, एनिमेशन, कंप्यूटर एप्लीकेशन या संबंधित इंजीनियरिंग शाखाओं में स्नातक की डिग्री के साथ पांच साल का अनुभव मांगा गया है, जिसमें एडोब फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर, प्रीमियर प्रो और फाइनल कट प्रो जैसे आधुनिक सॉफ्टवेयर में दक्षता को प्राथमिकता दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
विश्वविद्यालय की ओ से स्पष्ट किया गया है कि केवल आवश्यक योग्यता पूरी करने मात्र से उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने का अधिकार नहीं मिल जाएगा। संस्थान की आवश्यकताओं के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के कड़े मानदंड तय किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जा सकती है, जिसकी सूचना चयनित अभ्यर्थियों को केवल उनके ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए/डीए) देय नहीं होगा।
