![]()
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्षी नेताओं के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को आगरा के किला परिसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन का ऐलान किया। हालांकि, प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने करीब 50 सपाइयों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। स्थिति को देखते हुए एहतियातन लाल किला परिसर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दिल्ली की कार्रवाई के विरोध में जुटे सपाई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा विपक्षी नेताओं को हटाने और हिरासत में लेने के विरोध में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को आगरा के लाल किला परिसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए। प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल हुए। प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने लिया हिरासत में प्रदर्शन की सूचना पर पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल किला परिसर पर तैनात था। जैसे ही करीब 50 सपाई एकत्र हुए, पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही हिरासत में ले लिया। सभी कार्यकर्ताओं को जबरन बस में बैठाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। महानगर अध्यक्ष ने की अपील, महिलाएं करती रहीं नारेबाजी हिरासत में लेने के दौरान सपा के महानगर अध्यक्ष ने हाथ जोड़कर पुलिस से कार्यकर्ताओं को न ले जाने की अपील की, लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जंतर-मंतर की घटना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्षी नेताओं के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने नेताओं को मौके से हटाकर हिरासत में लिया था। इस कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस विभिन्न जिलों में विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं। आगरा का प्रदर्शन भी इसी विरोध अभियान का हिस्सा रहा। पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए लाल किला परिसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
Source link
आगरा किले पर प्रदर्शन करने पहुंचे सपाई:सरकार खिलाफ को नारेबाजी, पुलिस ने जबरन बस में बैठकर हिरासत में लिया
