Headlines

Nitin Naveen Statement on PM Modi


  • Hindi News
  • National
  • Nitin Naveen Statement On PM Modi | Youth Inspiration & Naxal Free India

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नितिन नवीन ने दिल्ली स्थित भाजपा ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। - Dainik Bhaskar

नितिन नवीन ने दिल्ली स्थित भाजपा ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को दिल्ली में पीएम मोदी के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2026 को मोदी सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करेंगे। उनकी सेवा यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शुरू हुई थी।

नितिन नवीन ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के समय देश में निराशा का माहौल था, लेकिन उनके नेतृत्व में युवाओं को इससे बाहर निकाला गया। उन्होंने दावा किया कि 25 करोड़ गरीब परिवार गरीबी से बाहर आए और भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी।

नितिन नवीन बोले- 25 साल की सेवा यात्रा स्पष्ट सोच का नतीजा

नितिन नवीन ने कहा कि पिछले 25 साल में प्रधानमंत्री ने ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के मंत्र पर लगातार काम किया। उनके मुताबिक, मोदी ने शुरुआत में जो लक्ष्य तय किए, उन्हें संकल्प बनाया और उन्हें उपलब्धियों में बदलने का काम किया।

उन्होंने कहा कि मोदी की यात्रा एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर शुरू हुई थी और आज वह देश के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में काम कर रहे हैं। नितिन नवीन ने इसे प्रधानमंत्री की स्पष्ट सोच और मजबूत संकल्प का परिणाम बताया।

नितिन नवीन की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें-

  1. 25 करोड़ गरीब परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने की सफलता प्रधानमंत्री के नेतृत्व और विजन का नतीजा है। यह बदलाव सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री की सोच से संभव हुआ।
  2. जब प्रधानमंत्री ने देश की कमान संभाली, तब हर तरफ निराशा और अंधकार का माहौल था। इसे नीतिगत पंगुता का दौर कहा जा सकता है।
  3. हमारी अर्थव्यवस्था ‘फ्रैजाइल फाइव’ में गिनी जाती थी। लेकिन आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो रहा है।
  4. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है और देश की विश्वसनीयता और सम्मान लगातार बढ़ा है। आज हर भारतीय सुरक्षा और सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है।
  5. हमने नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए काम किया है। पहले नक्सलवाद से प्रभावित 200 से ज्यादा जिले अब नक्सलमुक्त होकर सामान्य जनजीवन की ओर बढ़ रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *