बैद्यनाथ गर्ल स्कूल में 11 पौधे लगाए गए:छात्राओं ने लिया हिस्सा, महिला समिति ने देखरेख की शपथ, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित बैद्यनाथ गर्ल स्कूल में मारवाड़ी महिला समिति, मुंगेर शाखा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और लोगों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने की। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे…
