हिमाचल में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि:पांचवीं पुण्यतिथि मनाई, मंत्री विक्रमादित्य बोले- हमेशा प्रदेश हित को सर्वोपरि रखा
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को प्रदेशभर में श्रद्धांजलि दी गई। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान, विधायक हरीश जनार्था, कांग्रेस पदाधिकारी…
