पाली में छत की गैलेरी से गिरा अधेड़, मौत:सुबह सड़क पर पड़ा मिला शव; सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोटें
पाली शहर के सोसायटी नगर में रात के अंधेरे में छत की गैलेरी से सड़क पर गिरने से 47 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांगड़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर जांच शुरू की।…
