Headlines

Palwal Murder Case | Husband Kills Wife and Child, Confesses in Video


पत्नी शगुफ्ता की हत्या करने करने वाला आरोपी पति सोहिल, जिसने वीडियो में अपना गुनाह कबूल किया है। इनसेट में शगुफ्ता की फाइल फोटो।

हरियाणा के पलवल में एक युवक सोहिल ने अपनी पत्नी शगुफ्ता (31) को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने शराब के नशे में फिजिकल रिलेशन बनाने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच में खूब झगड़ा हुआ।

.

इसके बावजूद जब पत्नी नहीं मानी तो युवक ने चुन्नी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इसी बीच पत्नी के पास सो रहा उसका डेढ़ महीने का बच्चा जुहान रोने लगा तो युवक ने उसका भी गला दबा दिया।

इसके बाद युवक काफी देर तक लाशों के पास ही बैठा रहा। नशा उतरने के बाद जब उसके कुछ नहीं सूझा, तो वह छत पर गया और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इसमें उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें लग गईं।

इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची तो दो हत्याओं का पता चला। इसी बीच आरोपी सोहिल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने हत्या वाली रात की पूरी कहानी बताई है।

शादी कब हुई, बच्चे कब हुए और उस रात पत्नी ने ऐसी क्या बात कही, जिससे नौबत मर्डर तक की आ गई? पढ़ें पूरी खबर…

शगुफ्ता की शादी वर्ष 2023 में रजपुरा गांव निवासी सोहिल के साथ हुई थी।

शगुफ्ता की शादी वर्ष 2023 में रजपुरा गांव निवासी सोहिल के साथ हुई थी।

45 दिन पहले ही शगुफ्ता ने बेटे जुहान को जन्म दिया था। इसे भी सोहिल ने मार डाला।

45 दिन पहले ही शगुफ्ता ने बेटे जुहान को जन्म दिया था। इसे भी सोहिल ने मार डाला।

आरोपी युवक की जुबाानी, शादी से लेकर मर्डर तक की पूरी कहानी

  • साल 2023 में शादी, डेढ़ माह पहले ही दूसरा बच्चा हुआ : रजपुरा गांव निवासी आरोपी सोहिल ने बताया कि साल 2023 में उसकी शादी नूंह जिले के सलम्बा गांव निवासी रौनक अली की बेटी शगुफ्ता से हुई थी। वह गांव में ही सीएचसी सेंटर चलाने का काम करता है। शादी के बाद बेटी हुई, जो अब 3 साल की है। करीब डेढ़ महीने पहले ही बेटा जुहान हुआ था।
  • ज्यादा शराब पी, पत्नी ने पास लेटने से मना किया : सोहिल ने आगे बताया कि 18 अगस्त तो वह शराब पीने के बाद बेहद नशे में था। देर रात जब वह घर पर पहुंचा तो उसकी पत्नि शगुफ्ता और डेढ़ महीने का बच्चा सोया हुआ था। जब वह अपनी पत्नी के पास लेटना (फिजिकल रिलेशन) चाह रहा था वह मना कर लगी। इसको लेकर दोनों के बीच में झगड़ा हो गया।
  • गुस्से में आकर पत्नी का चुन्नी से घोंट दिया गला: सोहिल के मुताबिक, झगड़ा बढ़ने पर उसका गुस्सा भी बढ़ गया। इसी दौरान उसने पत्नी शगुफ्ता के गले में पड़ी चुन्नी से ही उसका गला घोंट दिया। पत्नी ने बचने के लिए हाथ पांव मारे, लेकिन उसने तब तक चुन्नी को खींचकर रखा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। सांसे थमने पर वह बेसुध होकर नीचे गिर गई।
  • झगड़े में बच्चा जागा, चुप नहीं हुआ तो गला दबाया: झगड़े के दौरान पास में सो रहा डेढ़ महीने का बच्चा जुहान जागकर रोने लगा। पत्नी की मौत के बाद उसने बच्चे को चुप कराने प्रयास किया लेकिन वह चुप नहीं हुआ। इसके बाद उसने बच्चे का भी गला जबा दिया। आरोपी ने कबूल किया कि नशा उतरने के बाद उसका पछतावा हो रहा था, इसी के चलते उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई थी।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका शगुफ्ता के परिजन।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका शगुफ्ता के परिजन।

पुलिस जब शगुफ्ता का शव पोस्टमॉर्टम हाउस लेकर गई तो उसके परिवार की महिलाओं ने हंगामा किया था।

पुलिस जब शगुफ्ता का शव पोस्टमॉर्टम हाउस लेकर गई तो उसके परिवार की महिलाओं ने हंगामा किया था।

यहां जानिए मृतका शगुफ्ता के पिता ने क्या आरोप लगाया…

  • परिवार बोला बेटे के जन्म पर कार की मांग : मृतका शगुफ्ता ने पिता रौनक अली का आरोप है कि बेटे जुहान के जन्म पर बेटी के ससुराल वालों ने छुछक (जन्म के बाद की रस्म) में कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की और 15 अगस्त को मायके छोड़ गए। कहकर गए कि जब तक कार नहीं मिलेगी, वे शगुफ्ता को वापस नहीं ले जाएंगे।
  • पंचायत में हुआ समझौता, ससुराल गई बेटी: रौनक अली ने आगे बताया कि इसके बाद लड़के के मामा जमशेद, अकरम और राशिद पंचायत लेकर उनके घर आए। पंचायत में वे शगुफ्ता को अपने घर रखने पर राजी हो गए। तीनों ने आश्वासन दिया कि वे शगुफ्ता को अच्छी तरह रखेंगे। रौनक अली के मुताबिक, 17 अगस्त की उसने शगुफ्ता को एक एयर कंडीशनर (AC) और 50 हजार रुपये नकद देकर ससुराल भेजा था।
  • 18 अगस्त को मारपीट, 19 को मौत बताई : पिता रौनक अली ने बताया कि 18 अगस्त को उसकी बेटी शगुफ्ता ने उनके घर पर फोन किया कि रजपुरा गांव निवासी उसका पति सोहिल और उसके परिजन अफसाना, यकीम, अरबाज, जिया, रफीक, वसीम, साहिब सरपंच और जमशेद, अकरम व राशिद मारपीट कर रहे है। 20 अगस्त को सुबह उनके घर फोन आया कि आपकी लड़की शगुफ्ता और उसके डेढ़ माह के पुत्र जुहान को जान से मार दिया है।
  • चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान मिले : मृतका की बहन ने बताया कि जब उसने शगुफ्ता के शव को देखा तो उसके चेहरे पर मारपीट के निशान बने हुए थे। उसकी गले पर अलग से निशान बने हुए थे। मारने से पहले उसके साथ जमकर मारपीट की गई थी। यही नहीं, मौत के बाद उसके सोने के कुंडल, हसली और हाथ से कंगन उतार लिए थे।
सदर थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

सदर थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया

सदर थाना प्रभारी हरी किशन का कहना है कि रौनक अली की शिकायत के आधार पर 11 आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज लिया गया है। आरोपियों में शगुफ्ता का पति सोहिल और उसके परिजन अफसाना, यकीम, अरबाज, जिया, रफीक, वसीम, साहिब सरपंच, जमशेद, अकरम और राशिद के नाम शामिल है।

उन्होंने बताया कि मौत कैसे हुई? इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

———————-

ये खबर भी पढ़ें….

पलवल में मां-बेटे की गला दबाकर हत्या:मां बोलीं- ससुराल वालों ने मारने से पहले जेवर भी उतारे; पति समेत 11 पर केस

पलवल जिले के रजपुरा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता और उसके डेढ़ माह के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *