Headlines

Panchkula School Holiday | Minister Shruti Chaudhary Order DEEO Update


पंचकूला के सरकारी व निजी स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश रहेगा।

पंचकूला के जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सोमवार, 17 अगस्त को छुट्टी रहेगी। जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) पंचकूला ने 16 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी कर सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

.

आदेश के मुताबिक 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने पंचकूला जिले के सभी स्कूलों के लिए 17 अगस्त को अवकाश की घोषणा की थी।

पंचकूला DEEO के द्वारा जारी किया गया पत्र।

पंचकूला DEEO के द्वारा जारी किया गया पत्र।

सरकारी के साथ निजी स्कूल भी रहेंगे बंद

DEEO की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले में संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूल 17 अगस्त को बंद रहेंगे। यानी यह अवकाश सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा। स्कूल प्रबंधन को भी आदेश के अनुसार संस्थान बंद रखने होंगे।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

16 अगस्त को जारी आदेश में जिले के सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (BEOs) को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों तक इस आदेश की सूचना तत्काल पहुंचाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अवकाश के आदेश का सख्ती से पालन हो। आदेश में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंत्री की ओर से की गई घोषणा के अनुपालन में 17 अगस्त को जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल बंद रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *