पेटलावद नगर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने दो दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पुलिस थाने के पास स्थित पान दुकान और मुख्य बाजार की किराना थोक दुकान को निशाना बनाया। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज रविवार देर शाम सामने आ
.
थाने के पास पान दुकान से लाखों का सामान चोरी
पहली वारदात गांधी चौक स्थित बालाराम राठौड़ की पान दुकान पर हुई, जो पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर है। रात करीब 1:30 बजे सफेद कार से पहुंचे बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़ा। एक आरोपी दुकान के अंदर घुसकर चोरी करता रहा, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहा और चालक कार में बैठा रहा। दुकानदार के अनुसार, चोर नकदी समेत करीब पांच लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए।

कार से उतरकर दो युवकों ने की चोरी।

दुकान का शटर उठाकर अंदर जाते दिखे चोर।
किराना दुकान से नकदी, सामान और DVR ले गए
उसी रात थांदला रोड स्थित हितेश जैन की राजेंद्र ट्रेडर्स किराना थोक दुकान को भी निशाना बनाया गया। रविवार सुबह दुकान का शटर टूटा मिला। जांच में गल्ले से 10 से 11 हजार रुपये नकद, करीब 65 हजार रुपये का किराना सामान और लगभग 8 हजार रुपये कीमत की सीसीटीवी डीवीआर चोरी होना सामने आया।
CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जब्त किए। फुटेज में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

इसी पान दुकान में देर रात चोरी हुई।

किराना दुकान से भी नकदी-सामान गायब।
