Headlines

Punjab Congress Conflict: Charanjit Channi vs Raja Warring Statement


पंजाब कांग्रेस में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग के रास्ते अब बिल्कुल अलग हो गए। चन्नी ने फिरोजपुर में ऐलान कर दिया कि वो लड़ेंगे, मरेंगे लेकिन झुकेंगे नहीं। उन्होंने ऐसा कहकर हाईकमान को साफ संदेश दे दिया कि अब वो पीछे हटने

.

इधर, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी कह चुके कि कांग्रेस में पद उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन अब उन्होंने भी चन्नी गुट को चेतावनी देते हुए साफ कह दिया कि वो अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

राजा वड़िंग और चन्नी ने अब इशारों-इशारों में एक दूसरे पर सीधे-सीधे बयानबाजी शुरू कर दी। मुक्तसर पहुंचकर तो राजा वड़िंग ने यहां तक कह दिया कि अपनी ही पार्टी के कुछ लोग उन्हें मरवाना चाहते हैं।

राजा वड़िंग यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दो बार कांग्रेस को हरवा दिया। चन्नी का नाम लिए बगैर वड़िंग ने कहा कि पिछली बार 80 से 18 पर आ गए। 18 में से भी एक राजा वड़िंग का नाम था। पार्टी पिछला चुनाव बुरे तरीके से हार गई, क्या उसके लिए राजा वड़िंग जिम्मेदार है?

वहीं कांग्रेस पार्टी का हर बूथ कांग्रेस मजबूत मुहिम के तहत आज सुबह फाजिल्का में और शाम को फिरोजपुर में कार्यक्रम होगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल 8 जुलाई तक पंजाब में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐलान कर दिया कि वो लड़ेंगे, मरेंगे लेकिन झुकेंगे नहीं

चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐलान कर दिया कि वो लड़ेंगे, मरेंगे लेकिन झुकेंगे नहीं

वडिंग-बघेल को घेरने के लिए चन्नी की रणनीति… भूपेश बघेल की नो-परवाह: चरणजीत सिंह चन्नी पहले दिन से भूपेश बघेल को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। बघेल जुलाई में जब 6 दिन के दौरे पर आए तब भी चन्नी ने बघेल को ज्यादा भाव नहीं दिया। दिल्ली में हाईकमान के साथ हुई बैठक में सीधे-सीधे बघेल की कारगुजारी पर सवाल खड़े किए। बघेल अब पांच दिन से पंजाब में हैं, तो भी चन्नी उन्हें तरजीत नहीं दे रहे। इसके जरिए वो अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं कि उन्हें बघेल से डरने की जरूरत नहीं है। राजा वडिंग-बघेल पर मानसिक दबाव: चरणजीत सिंह चन्नी गुट राजा वड़िंग व भूपेश बघेल को दिखाना चाहते हैं कि पंजाब में चन्नी का जनाधार है। बघेल सिर्फ राजा वड़िंग के साथ घूम रहे हैं तो चन्नी गुट ने उन पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। राजा वड़िंग व भूपेश बघेल के कार्यक्रमों में चन्नी समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे हैं, जिससे राजा वड़िंग व भूपेश बघेल परेशान हो रहे हैं। राजा वड़िंग को बार बार मंच से चन्नी का नाम लेना पड़ रहा है। चन्नी गुट के समर्थकों ने राजा वड़िंग के होम डिस्ट्रिक्ट में बघेल गो-बैक के होर्डिंग्स तक लगा दिए। वडिंग-बघेल के पेरेलल कर रहे कार्यक्रम: भूपेश बघेल व राजा वड़िंग पूरे प्रदेश में हर बूथ कांग्रेस मजबूत कार्यक्रम करवा रहे हैं। रोजाना दो-दो जिलों में कार्यक्रम हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ चरणजीत सिंह चन्नी पेरेलल अपने समर्थकों के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। दलित चेहरे के रूप में दावेदारी: राज्य के पहले दलित मुख्यमंत्री रहे चन्नी का मालवा बेल्ट में अच्छा-खासा प्रभाव माना जाता है। उनके समर्थक उन्हें 2027 के चुनाव में पार्टी के मुख्य चेहरे (CM कैंडिडेट) के रूप में देखना चाहते हैं। इसलिए वड़िंग व बघेल के कार्यक्रमों में उनके समर्थक लगातार नारेबाजी करते रहे।

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग।

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग।

वड़िंग को हाईकमान से हरी झंडी मिलने के संकेत…

बघेल के साथ साये की तरह वडिंग: हाईकमान ने भूपेश बघेल को पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी गुट व राजा वड़िंग गुट की ताकत का आंकलन करने के लिए भेजा था। राजा वड़िंग भूपेश बघेल के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे और पहले दिन से बघेल के साथ साये की तरह घूम रहे हैं। बघेल भी हर मंच पर वड़िंग की तारीफों के पूल बांध रहे हैं। हालांकि बघेल ने अभी चन्नी के बारे में कुछ भी नहीं कहा।

नहीं छोडूंगा प्रधानगी: राजा वड़िंग अभी तक कांग्रेस पार्टी की एकता व जीत के लिए हर कुर्बानी देने की बात कर रहे थे, लेकिन सोमवार से राजा वड़िंग ने ट्रैक चेंज कर दिया। राजा वड़िंग ने अब साफ कर दिया कि वो प्रधानगी से इस्तीफा नहीं देंगे और न ही हाईकमान ने उन्हें प्रधानगी छोड़ने को कहा है। जिससे साफ है कि राजा वड़िंग को अब केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिल गई।

अनुशासनहीनता वालों पर कार्रवाई: कार्यक्रमों में लड़ाई करने व नारेबाजी करने वालों पर पार्टी अब कार्रवाई करने के मूढ़ में है। राजा वड़िंग ने मंच से ही कहना शुरू कर दिया कि जो भी पार्टी का अनुशासन तोड़ेगा उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। चन्नी समर्थक पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। राजा वड़िंग और भूपेश बघेल अब हर मंच से इस बात का जिक्र भी कर रहे हैं।

************

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाब कांग्रेस में जबरदस्त बवाल: चन्नी को RSS का बंदा बता खाकी निक्कर पहना पोस्टर लगाए; पूर्व CM समर्थक भी नशा तस्कर बताया जा रहा

पंजाब कांग्रेस में पड़ी दरार तेजी से बढ़ रही है। प्रधान राजा वड़िंग के कार्यक्रम में चन्नी समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। वह चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ के नारे लगा रहे हैं। इसके जवाब में अब फिरोजपुर में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के RSS की ड्रेस में पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें ‘चन्नी भगाओ, कांग्रेस बचाओ’ और ‘राहुल गांधी जी सुनो कांग्रेसियों की पुकार, चन्नी को करो कांग्रेस से बाहर’ के नारे लगाए गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *