Headlines

Rajasthan Monsoon Rain Alert | Jaipur Dausa Heavy Rainfall Latest Update


बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन सिस्टम के असर से राजस्थान में लगातार बरसात हो रही है। इस सिस्टम का सर्वाधिक असर गुरुवार से देखने को मिलेगा।

.

आज 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बीते 24 घंटे में जयपुर, प्रतापगढ़, दौसा और अलवर में एक इंच तक बरसात हुई।

मौसम विभाग के अनुसार नए सिस्टम के असर से कल 5 और 1 अगस्त को 7 जिलों के भारी बारिश हो सकती है। अगस्त के पहले सप्ताह में राजस्थान में मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा।

राजस्थान में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश: सबसे ज्यादा बारिश प्रतापगढ़ जिले में 40 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा दौसा के बांदीकुई में 36 मिमी, बैजूपाड़ा में 23 मिमी, अलवर के टहला में 20 मिमी और मालाखेड़ा में 15 मिमी बारिश हुई। वहीं बारां, भीलवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, टोंक और सवाई माधोपुर जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

कमजोर होकर ‘डिप्रेशन’ में बदला सिस्टम: जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पूर्वी भारत के ऊपर बना ‘डीप डिप्रेशन’ सिस्टम कमजोर होकर ‘डिप्रेशन’ में तब्दील हो गया है। वर्तमान में यह सिस्टम उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और उससे सटे छत्तीसगढ़ क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। आगामी 24 घंटों में इसके धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

अतिभारी बारिश की आशंका: इस सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के ज्यादातर भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इस दौरान अधिकांश इलाकों में मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

श्रीगंगानगर में पारा 40 डिग्री पार: दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू के आसपास तापमान अधिक होने से गर्मी व उमस का असर बरकरार है। बुधवार को श्रीगंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रहा।

राजस्थान के मौसम की PHOTO…

सवाईमाधापुर शहर में बुधवार को दोपहर में तेज बारिश हुई। शहर के प्रमुख इलाकों की सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई।

सवाईमाधापुर शहर में बुधवार को दोपहर में तेज बारिश हुई। शहर के प्रमुख इलाकों की सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई।

ये शहर सबसे गर्म

आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम

जयपुर: राजधानी में बुधवार दोपहर को 40 मिनट तक तेज बरसात हुई। इस दौरान सांगानेर एयरपोर्ट पर 25MM, जबकि जेएलएन मार्ग पर 22MM बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, आमेर में 30 मिमी, जमवारामगढ़ में 11 मिमी, दिल्ली रोड स्थित ताला में 8 मिमी, फुलेरा व माधोराजपुरा में 6-6 मिमी और कालवाड़ में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बुधवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर में बुधवार को बारिश शहर के प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। इस कारण जगह-जगह लोग फंस गए। कई जगह जाम भी रहा।

जयपुर में बुधवार को बारिश शहर के प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। इस कारण जगह-जगह लोग फंस गए। कई जगह जाम भी रहा।

सीकर: शहर में बुधवार को एक बार फिर दिनभर गर्मी और उमस का मौसम रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगस्त के पहले सप्ताह में सीकर सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीकर में बुधवार को बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस सीजन शेखावाटी एरिया में कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

सीकर में बुधवार को बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस सीजन शेखावाटी एरिया में कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

अजमेर: जिले में मंगलवार रात हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह से ही मौसम सुहावना बना रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही, हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अजमेर में बादल छाए रहे, पिछले दिनों हुई बारिश के कारण गर्मी भी कम रही।

अजमेर में बादल छाए रहे, पिछले दिनों हुई बारिश के कारण गर्मी भी कम रही।

अलवर: जिले में बुधवार सुबह से ही मौसम सुहावना रहा। सुबह घने बादल छाए रहे और कुछ देर रिमझिम बारिश हुई। इ दोपहर बाद शहर सहित जिले के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। जिले का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

अलवर में बारिश के कारण गर्मी का असर कम रहा, जिले में आगामी दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है।

अलवर में बारिश के कारण गर्मी का असर कम रहा, जिले में आगामी दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है।

जोधपुर: जिले में बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण मौसम में थोड़ी ठंडक जरूर है, लेकिन दिन में तेज उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है।

जोधपुर में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई, लेकिन कई दिनों से तेज बारिश नहीं होने से गर्मी-उमस बढ़ गई है।

जोधपुर में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई, लेकिन कई दिनों से तेज बारिश नहीं होने से गर्मी-उमस बढ़ गई है।

कोटा: जिले में इस बार मानसून का गणित पूरी तरह बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप भी निकली, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। बुधवार को कोटा का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोटा में दिनभर बादल छाए रहे, हालांकि जिलेवासियों को अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है।।

कोटा में दिनभर बादल छाए रहे, हालांकि जिलेवासियों को अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है।।

उदयपुर: जिले में बुधवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे, लेकिन शहर में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम केंद्र डबोक के अनुसार, बुधवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उदयपुर में बारिश दर्ज नहीं की गई है, हालांकि जिले में गर्मी का असर कम रहा।

उदयपुर में बारिश दर्ज नहीं की गई है, हालांकि जिले में गर्मी का असर कम रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *