राजगढ़| बुधवार को अपने स्कूल से बाइक पर घर लौट रहे दो शिक्षक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शिक्षक ओम प्रकाश पुत्र श्रीनाथ वर्मा (33) निवासी रनारा सियाराम पुत्र नारायण सिंह वर्मा निवासी कल्पोनी बुधवार दोपहर करीब 4:30 बजे अपने स्कूल बाईहेड़ा से वापस घर जाने के लिए लौट बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान चाटूखेड़ा जोड़ पर सामने से आ रहे दुग्ध वाहन न ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में दोनों शिक्षक घायल हो गए जिन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया।
Source link
बाइक पर स्कूल से लौट रहे दो शिक्षक दुर्घटना में घायल
