Headlines

Urvashi NEET Protest Video Controversy


दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो अब सियासी विवाद का कारण बन गया है।

.

प्रदर्शन के दौरान डांस करती दिखीं Gen-Z कंटेंट क्रिएटर उर्वशी पलांडुरकर का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गई।

Gen-Z छात्रा उर्वशी ने सोशल मीडिया से जवाब दिया।

Gen-Z छात्रा उर्वशी ने सोशल मीडिया से जवाब दिया।

पोस्ट में उर्वशी की तस्वीर के साथ “बाबर की विरासत पर ठुमके लगाने वाले Gen Z” लिखा गया, जबकि दूसरी ओर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मानित एक छात्रा की तस्वीर के साथ “छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाले Gen Z” लिखा गया था। पोस्ट में लोगों से पूछा गया कि वे किस तरह के Gen Z को चुनेंगे।

छत्तीसगढ़ बीजेपी के सोशल मीडिया पेज में ये पोस्ट शेयर हुआ है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी के सोशल मीडिया पेज में ये पोस्ट शेयर हुआ है।

सोशल मीडिया में शुरू हुई बहस

पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। इसके बाद उर्वशी ने वीडियो जारी कर पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि उनकी तस्वीर और वीडियो का इस्तेमाल बिना अनुमति राजनीतिक पोस्ट में किया गया, जिसके बाद उन्हें बड़ी संख्या में ट्रोलिंग और आपत्तिजनक संदेशों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि आज की Gen-Z पुराने राजनीतिक नैरेटिव से खुद को नहीं जोड़ती और सोशल मीडिया पर तथ्यों के साथ जवाब देना भी जानती है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी के सोशल मीडिया पेज में ये भी पोस्ट शेयर हुआ है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी के सोशल मीडिया पेज में ये भी पोस्ट शेयर हुआ है।

93 प्रतिशत नंबर, डांस और पढ़ाई साथ-साथ

उर्वशी ने अपने वीडियो में कहा कि किसी व्यक्ति को केवल एक वीडियो क्लिप के आधार पर नहीं परखा जा सकता। उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं में उन्हें 93 प्रतिशत अंक मिले थे।

साथ ही उन्होंने डांस, कंटेंट क्रिएशन, योग और अन्य गतिविधियों में अपनी उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि पढ़ाई और अन्य प्रतिभाओं को साथ लेकर आगे बढ़ना पूरी तरह संभव है।

Gen-Z छात्रा उर्वशी ने सोशल मीडिया से जवाब दिया।

Gen-Z छात्रा उर्वशी ने सोशल मीडिया से जवाब दिया।

करोड़ों व्यूज, नेताओं की भी एंट्री

उर्वशी का जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को करोड़ों बार देखा गया और बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आत्मविश्वास और तार्किक जवाब की सराहना की।

इस विवाद पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता बी. वी. श्रीनिवास और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी। कई नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की पोस्ट पर “लेने के देने पड़ गए”।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *