![]()
हिसार-ईश्वरवाल रूट पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज बस में सीट को लेकर हुए विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने बस को रोककर ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट की। इस दौरान बस के शीशे तोड़ दिए गए और कंडक्टर की वर्दी भी फाड़ दी गई। घटना के बाद रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है। मंगाली पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत के अनुसार, रोडवेज ड्राइवर जोगेंद्र सिंह और कंडक्टर राहुल हिसार से ईश्वरवाल रूट पर ड्यूटी कर रहे थे। हिसार से लक्की नामक एक युवक बस में चढ़ा और पीछे की खिड़की के पास खड़ा हो गया। बस में सीटें खाली होने पर कंडक्टर ने उसे बैठने के लिए कहा, जिस पर युवक बहस करने लगा। बस के शीशे तोड़े, कंडक्टर की वर्दी फाड़ी आरोप है कि युवक लक्की ने रास्ते में फोन कर अपने 3-4 साथियों को भर्री बस स्टैंड पर बुला लिया। जैसे ही बस भर्री बस स्टैंड पहुंची, पहले से मौजूद युवकों ने बस को घेर लिया। उन्होंने बस के शीशे तोड़ दिए, कंडक्टर राहुल की वर्दी फाड़ दी और ड्राइवर-कंडक्टर के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की। इस घटना से बस में सवार यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर जोगेंद्र सिंह ने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हरियाणा रोडवेज सांझा संघर्ष समिति ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। कर्मचारी नेता संदीप गोयत ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई और रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो रोडवेज कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की होगी।
Source link
हिसार बस में सीट विवाद, रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर पर हमला:युवकों ने बस के शीशे तोड़े, कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी
