वॉशिंगटन डीसी3 दिन पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने पर राजधानी वॉशिंगटन डीसी इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी से जगमगा उठी। वहीं न्यूयॉर्क में एयर शो, मियामी में कॉन्सर्ट और फिलाडेल्फिया समेत देशभर में परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। देखिए अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की 20 तस्वीरें…
वाशिंगटन से मियामी तक जश्न की 5 तस्वीरें

वॉशिंगटन डीसी में इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी की गई, इस दौरान 8,50,000 आतिशबाजी के गोले दागे गए।

न्यूयॉर्क में ‘सेल 250’ कार्यक्रम के दौरान हडसन नदी पर ऐतिहासिक और सैन्य जहाजों की परेड निकली।

वॉशिंगटन डीसी में आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रपति के विशेष विमान ‘एयरफोर्स वन’ (VC-25A) ने फ्लाईपास्ट किया।

फिलाडेल्फिया के इंडिपेंडेंस मॉल में लोगों ने आजादी का जश्न मनाया।

टेक्सास के आर्लिंग्टन स्थित ग्लोब लाइफ फील्ड में खेले गए बेसबॉल मैच के दौरान ‘अमेरिका 250’ का लोगो। डीजे और डांसर्स ने प्रस्तुति दी।
आतिशबाजी और रंगारंग जश्न की 10 तस्वीरें

250वें स्वतंत्रता दिवस पर न्यूयॉर्क में मेसीज की पारंपरिक आतिशबाजी की गई। इसने आसमान को रोशनी से भर दिया। यह देशभर में आयोजित जश्न का सबसे बड़ा आकर्षण रही।

वांशिगटन के नेशनल मॉल में ट्रम्प के भाषण के बाद शानदार आतिशबाजी की गई।

मियामी में शनिवार रात भव्य आतिशबाजी की गई। इससे आसमान रंगीन दिखा।

ब्रूकलिन में शानदार आतिशबाजी के साथ ही शहर को लाइटों से सजाया गया।

न्यू जर्सी में लिबर्टी स्टैच्यू के पास भी आतिशबाजी की गई।

फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित ‘फीफा फैन फेस्ट’ में आजादी की सालगिरह का जश्न मनाते लोग।

फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित ‘फीफा फैन फेस्ट’ में गायक विली चिरिनो ने प्रस्तुति दी।

फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित ‘फीफा फैन फेस्ट’ के दौरान ड्रोन शो का आयोजन किया गया।

केंटकी के लुइसविल में ‘डॉन्स अर्ली लाइट’ कार्यक्रम के दौरान स्थानीय आदिवासी परंपरा के अनुसार आजादी का जश्न मनाते लोग।

टेक्सास के ह्यूस्टन स्टेडियम में कनाडा और मोरक्को के बीच फीफा वर्ल्ड कप मैच से पहले स्टैंड में ‘अमेरिका 250’ का झंडा थामे एक फुटबॉल प्रशंसक।
एयर शो और परेड की 5 तस्वीरें

न्यूयॉर्क में ‘सेल 250’ कार्यक्रम के दौरान परेड निकली। इस दौरान आसमान में लड़ाकू विमानों ने फ्लाईपास्ट किया।

न्यूयॉर्क की हडसन नदी में नौसैनिक परेड निकाली गई। इस दौरान यूएसएस किर्सार्ज और आरएमएस क्वीन मैरी समेत कई जहाज शामिल हुए।

वॉशिंगटन डीसी में आयोजित समारोह के दौरान वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट के ऊपर से लड़ाकू विमानों ने फ्लाईपास्ट किया।

वॉशिंगटन डीसी में आयोजित कैपिटल हिल कम्युनिटी परेड में मिनेसोटा के ‘केरखोवन-मर्डॉक-सनबर्ग मार्चिंग सेंट्स’ बैंड ने हिस्सा लिया।

वॉशिंगटन डीसी में लड़ाकू विमानों की एयरपरेड को कैमरे में कैद करते लोग।
आजादी के पिछले सबसे बड़े जश्न

————————–
ये खबर भी पढ़ें….
अमेरिका की आजादी के 250 साल का जश्न:देशभर में परेड; वॉशिंगटन में इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी होगी

अमेरिका में आजादी के 250 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। फिलाडेल्फिया, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन डीसी समेत 50 राज्यों में परेड, ऐतिहासिक कार्यक्रम और म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन हो रहा है। व्हाइट हाउस के मुताबिक थोड़ी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद राजधानी वॉशिंगटन डीसी में इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी होगी। पूरी खबर पढ़ें…

