Headlines

अमृतसर-मेडिकल कॉलेज में कैदियों के 30 बेड का वार्ड:जेल मंत्री डॉ रवजोत सिंह ने किया उद्घाटन, बोले- कैदियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा




अमृतसर में पंजाब के जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गुरु नानक मेडिकल कॉलेज में कैदियों और हवालातियों के लिए बनाए गए 30 बिस्तरों वाले नए वार्ड का उद्घाटन किया। इस मौके पर जेल मंत्री ने कहा कि जेलों में बंद कैदी और हवालाती भी समाज का हिस्सा हैं और उन्हें जरूरत के अनुसार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि नए वार्ड में कैदियों और हवालातियों को गुणवत्तापूर्ण और सुचारू चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। उपचार के दौरान उनकी स्वास्थ्य देखभाल के साथ-साथ सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को वार्ड में साफ-सफाई, उपचार की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जेल मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जेलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। कैदियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान मंत्री ने नवनिर्मित वार्ड का दौरा कर वहां मौजूद सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद डॉ. रवजोत सिंह ने केंद्रीय जेल अमृतसर का भी दौरा किया। उन्होंने जेल में बंद कैदियों और हवालातियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और जेल प्रबंधों के बारे में फीडबैक लिया। मंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों के अनुसार उनकी जायज जरूरतों का ध्यान रखा जाए। उन्होंने जेल अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ-साथ कैदियों और हवालातियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जेल प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाना है, ताकि सुरक्षा के साथ मानवीय सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *