Headlines

जेकेएआई इंटर स्टेट स्कूल चैंपियनशिप में झारखंड के छह कराटेकार लेंगे भाग




जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 20 अगस्त से 24 अगस्त तक हैदराबाद में आयोजित इंटर स्टेट स्कूल ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जेकेएआई झारखंड के 6 कराटेकार भाग लेंगे। हैदराबाद के लिए जेकेएआई झारखंड टीम 19 अगस्त को प्रस्थान करेगी। 26 अगस्त को वापसी होगी। उक्त जानकारी जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सह प्रमुख कराटे प्रशिक्षक सेंसाई पंकज सिंह ने दी है। झारखंड स्कूल टीम में मैनेजर सेंसाई डॉक्टर अमरेश अनीश, टीम कोच सेंसाई पंकज कुमार सिंह, भाविनी कुमारी (संत जेवियर गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल, चाईबासा), आयुष सरदार (मधुसूदन पब्लिक स्कूल, चक्रधरपुर), लॉरेंस पूर्ति (संत जेवियर हाई स्कूल, लुपंगुटू, चाईबासा), भूमिका बिरूली, एंजेल सरदार (संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, चाईबासा), कृष्णा सवैंयां (संत जेवियर बॉयज स्कूल, चाईबासा) होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *