Headlines

अररिया में आवास योजना में गंभीर गड़बड़ी सामने आईं:बेनेफिश्यरिज सिलेक्शन और भुगतान में गड़बड़ी, सहायक से मांगी सफाई




अररिया जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं का संज्ञान लिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अररिया की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित ग्रामीण आवास सहायक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच में लाभार्थियों के चयन और योजना की किस्तों के भुगतान में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं। यह जानकारी सूचना जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, एक ही परिवार के सदस्य को, जो पहले ही आवास योजना का लाभ ले चुके थे, उनकी अयोग्य पुत्री को प्रधानमंत्री आवास योजना की तीनों किस्तों का भुगतान कर दिया गया। इसे विभागीय मार्गदर्शिका का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है। विभागीय दिशा-निर्देशों का घोर उल्लंघन करार दिया एक अन्य मामले में, वित्तीय वर्ष 2025-26 में मो. अब्बुआर को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला। उसी वित्तीय वर्ष में उनके पिता अलाउद्दीन को भी योजना का लाभ दिया गया। इस प्रकार, एक ही परिवार के तीन सदस्यों को योजना का लाभ दिए जाने का मामला सामने आया है। इसके अतिरिक्त, इसराफिल को मुख्यमंत्री आवास योजना के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ दिए जाने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने इन सभी मामलों को वित्तीय अनियमितता और विभागीय दिशा-निर्देशों का घोर उल्लंघन करार दिया है। 24 घंटे के अंदर सफाई पेश करने का निर्देश उप विकास आयुक्त, अररिया के कार्यालय से ग्रामीण आवास सहायक, बटुरबाड़ी, प्रखंड अररिया, मुकेश कुमार झा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पत्र में उन पर प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता, विभागीय मार्गदर्शिका का उल्लंघन और गलत मंशा से अयोग्य व्यक्ति को लाभ देने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीण आवास सहायक को 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जवाब न मिलने पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी भी दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्रता, पारदर्शिता और नियमों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *