![]()
अलवर। जिले में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार सुबह अरावली के पहाड़ों के आसपास बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इससे मौसम में बदलाव की संभावना है। हालांकि, शनिवार को भी बारिश के आसार जताए गए थे, लेकिन जिले में बारिश नहीं हुई। आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और तूफान आने की आशंका है। मौसम में बदलाव से दिन के समय गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने से गर्मी का असर बना रहेगा। 12 अक्टूबर से साफ होने लगेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इन दोनों दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, 14 और 15 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए किसानों को मौसम के अनुसार कृषि कार्यों की योजना बनानी चाहिए। गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में काम करने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। रविवार के बाद अगले दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
Source link
अलवर में आज आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट:36 डिग्री तक रहेगा तापमान;अरावली के पहाड़ों के आसपास सुबह से बादलों की आवाजाही
