Headlines

तरनतारन में नशा मुक्त पंजाब यात्रा की भाजपा की तैयारी:पट्टी के कैरों गांव में की संगठन की बैठक, लोगों को यात्रा से जोड़ने और जागरूक करने की अपील




तरनतारन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने और पार्टी के अभियानों को गति देने के लिए विधानसभा हलका पट्टी के ऐतिहासिक गांव कैरों में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव शिव कुमार सोनी और जिला उपाध्यक्ष जसकरण सिंह गिल ने संयुक्त रूप से की। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ रहा। भाजपा नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब को इस गंभीर समस्या से बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा और अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। युवाओं को बचाने का आह्वान नेताओं ने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे के दलदल से बचाकर ही एक स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल पंजाब का निर्माण किया जा सकता है। पार्टी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि ‘नशा मुक्त पंजाब’ के इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर सर्कल अध्यक्ष कारज सिंह शाह, विजय कुमार विनायक, गौरव देवगन, हरपाल सोनी और जसबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने इस सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर काम करने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *