Headlines

कटिहार में मखाना चोरी करते युवक पकड़ाया:दोस्तों के साथ मिलकर करता था चोरी, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई




कटिहार के रौतारा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में मखाना चोरी करते हुए एक युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा है। ग्रामीणों की सतर्कता से यह आरोपी पकड़ा गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार को हुई, जब एक किसान के घर से चार बोरी मखाना चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों ने चोरी की कोशिश करते हुए युवक को पकड़ लिया। तत्काल इसकी सूचना रौतारा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। चोरी की वारदातें लगातार हो रही पकड़े गए आरोपी की पहचान शमीम अख्तर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में शमीम ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर मखाना चोरी करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के कारण चोरी की वारदात पूरी नहीं हो सकी। सोनपुर गांव में पिछले कई दिनों से चोरी की लगातार घटनाओं से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बकरी, पानी की मोटर, बैटरी और मस्जिद से बैटरी जैसी चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं, जिससे उनमें दहशत का माहौल है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग स्थानीय ग्रामीण गणेश यादव, संतोष यादव, मो. जावेद, सनाउल्लाह और मो. तैमूर सहित अन्य लोगों ने बताया कि आए दिन हो रही इन चोरियों से असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। रौतारा थाना पुलिस ने आरोपी शमीम अख्तर को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश भी कर रही है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुलिस की सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *