Headlines

कवि सम्मेलन में प्रेम की रचनाओं पर गूंजी ताजियां:प्रयागराज में रात तक सजी सांस्कृतिक संध्या, ढेड़िया नृत्य और कृष्ण वंदन आकर्षण रहा




प्रयागराज के एनी बेसेंट सरस्वती विद्या मंदिर के शताब्दी समारोह में शनिवार को संस्कृति, साहित्य और कला का अनूठा संगम देखने को मिला। दिन में हुए कवि सम्मेलन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कवियों ने देशभक्ति, प्रेम और समाज-संस्कृति पर आधारित रचनाएं सुनाईं। ओजस्वी कविताओं पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। रात में हुई सांस्कृतिक संध्या में विद्यार्थियों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। पारंपरिक ढेड़िया नृत्य और भक्ति से सराबोर कृष्ण वंदन आराधना कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। देश के अलग-अलग शहरों से पहुंचे कवि, देर तक गूंजती रही कविताएं कवि सम्मेलन में इंदौर से अमन अक्षर, प्रयागराज के डॉ. विनम्र सेन सिंह, जबलपुर की मणिका दुबे, दिल्ली की मनु वैशाली, पटना के चंदन द्विवेदी, प्रयागराज के अजय भालचंद्र खेर और दिल्ली के उपेंद्र पांडेय ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों ने देशभक्ति, प्रेम और सामाजिक-सांस्कृतिक विषयों पर अपनी रचनाएं सुनाईं। एक के बाद एक प्रस्तुतियों के दौरान श्रोता उत्साह से तालियां बजाते रहे। ओज और भावनाओं से जुड़ी कविताओं ने पूरे माहौल को साहित्यिक रंग दे दिया। ढेड़िया नृत्य और कृष्ण वंदन आराधना ने बांधा समां कवि सम्मेलन के बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों और कलाकारों ने अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक ढेड़िया नृत्य ने लोक संस्कृति की झलक दिखाई, वहीं कृष्ण वंदन आराधना में भक्ति भाव की प्रस्तुति ने दर्शकों को आकर्षित किया। विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच दर्शक देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर बने रहे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने कलाकारों और रचनाकारों के प्रदर्शन की सराहना की। विद्या भारती के संस्कार और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने पर जोर समारोह में वक्ताओं और अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षिक परंपरा के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को साहित्य, कला और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम में ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव, एनी बेसेंट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमेश चंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर, विशिष्ट अतिथि एवं भारतीय विदेश सेवा के पूर्व छात्र राकेश रंजन सहित अन्य पदाधिकारी और अतिथि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *