![]()
भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में फरार केयरटेकर वरुण कुमार पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की एक दर्जन टीमें मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में जुटी हैं। पुलिस के मुताबिक, वरुण की तलाश मध्यप्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में की जा रही है। पुलिस उसकी संभावित लोकेशन और रिश्तेदारों से जुड़े ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पटियाला और अन्य स्थानों पर उसके परिजन से भी पूछताछ की जा चुकी है। तकनीकी टीम भी तलाश में जुटी आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस की तकनीकी टीमें उसके मोबाइल और डिजिटल फुटप्रिंट की जांच कर रही हैं। पुलिस ने वारदात के बाद उसके आने-जाने के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद वरुण भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसके बाद वह ट्रेन से दिल्ली की ओर रवाना हुआ। पुलिस ने उसके संभावित संपर्कों और ठिकानों की जानकारी जुटाने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई हैं। रिटायर्ड IAS की गला रेतकर हत्या की गई थी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की बुधवार सुबह सूरजनगर स्थित घर में हत्या कर दी गई थी। उनका शव कमरे में जमीन पर मिला था। गले पर धारदार हथियार के निशान भी मिले थे। घर में अलमारी के लॉक टूटे मिले थे। किचन में LPG सिलेंडर का पाइप निकला था, जिससे पूरे घर में गैस भर गई थी। आग लगाने की साजिश थी।
Source link
रिटायर्ड IAS हत्याकांड: फरार केयरटेकर पर ₹50 हजार का इनाम:मोबाइल-डिजिटल फुटप्रिंट खंगाल रही पुलिस; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में जुटीं
