![]()
दमोह के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के झलौन गांव में संचालित एसबीआई कियोस्क बैंक में जमा किए गए लाखों रुपए उपभोक्ताओं के खातों में नहीं पहुंचे हैं। कियोस्क संचालक रूपेश जैन की करीब डेढ़ महीने पहले मौत हो चुकी है, जिनका शव एक कुएं में मिला था। उनकी मौत के बाद ठगी का शिकार हुए उपभोक्ताओं ने सोमवार को तेंदूखेड़ा पुलिस को आवेदन देकर अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की है। झलौन निवासी रेखा रैकवार ने बताया कि उन्होंने इस कियोस्क बैंक में 60 हजार रुपए जमा किए थे, लेकिन जब उन्होंने तेंदूखेड़ा मुख्य शाखा में खाता चेक कराया तो पैसे गायब थे। 10 लाख के गबन का अनुमान बैंक अधिकारियों ने इस संबंध में कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया। इसी तरह एक अन्य उपभोक्ता के 3 लाख रुपए भी खाते में नहीं पहुंचे। बैंक प्रबंधन उन्हें मृतक संचालक से ही संपर्क करने की बात कह रहा है। कुल मिलाकर करीब 10 लाख रुपए का गबन होने का अनुमान है। पुलिस ने शुरू की जांच परेशान उपभोक्ताओं ने एसडीओपी अर्चना अहीर को शिकायती पत्र सौंपकर पैसा वापस दिलाने की मांग है। रेखा रैकवार के मुताबिक, उनके जब वे पैसे जमा करती थी, तो संचालक एक रजिस्टर में साइन करवाता था, वह हस्ताक्षरित रजिस्टर फिलहाल थाने में जमा है। तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर ने बताया कि करीब 10 से 12 लोगों ने कियोस्क संचालक के खिलाफ पैसे खाते में न पहुंचने की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पीड़ित उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बैंक से भी खातों का स्टेटमेंट मांगा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Source link
कियोस्क बैंक में जमा 10 लाख खातों में नहीं पहुंचे:संचालक की मौत के बाद उपभोक्ताओं ने तेंदूखेड़ा थाने में की शिकायत
