![]()
डीडवाना-कुचामन पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए “महिला सुरक्षा संकल्प अभियान” चलाया। इस अभियान के तहत कुचामन सिटी के टैगोर साइंस रेजिडेंशियल सैनिक स्कूल में एक जागरूकता, संवाद और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें महानिदेशक पुलिस (यातायात, राजस्थान जयपुर) मालिनी अग्रवाल और एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। ‘अपराजिता’ पुस्तक का किया विमोचन
समारोह में महिला सुरक्षा से संबंधित पुस्तिका “अपराजिता” का विमोचन किया गया। इसके अतिरिक्त, महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिलाओं को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न कानूनों और पुलिस सेवाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, SHe-Box, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला बीट अधिकारी योजना और वरिष्ठजन संबल योजना जैसी महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी परेशानी या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Source link
कुचामन में 13 महिलाओं का हुआ सम्मान:पुलिस ने चलाया सुरक्षा संकल्प अभियान, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश
