Headlines

बेटी के घर जाते समय रास्ता भूली बुजुर्ग मां:दो दिन से भूखी-प्यासी भटकी; सोहागपुर पुलिस ने भोजन कराकर सुरक्षित घर पहुंचाया




सोहागपुर पुलिस ने दो दिनों से भटक रही 70 वर्षीय बुजुर्ग संपतिया बैगा को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया। नरगी निवासी संपतिया अपनी बेटी के घर सुंदरी जाने के लिए निकली थीं, लेकिन रास्ता भटक गईं। दो दिनों तक उन्हें भोजन-पानी भी नहीं मिल पाया। मंगलवार रात सोहागपुर बाईपास के पास मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें खाना खिलाया और उनके गांव नरगी पहुंचाकर परिजनों को सौंप दिया। बेटी के घर जाते समय रास्ता भटक गईं नरगी निवासी संपतिया बैगा अपनी बेटी के घर सुंदरी जाने के लिए निकली थीं। उम्र अधिक होने के कारण उन्हें रास्ते की जानकारी नहीं रही और वह भटक गईं। इसके बाद वह आसपास के इलाकों में दो दिनों तक घूमती रहीं। इस दौरान उन्हें भोजन और पानी भी नहीं मिल पाया। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह सोहागपुर बाईपास के पास सड़क किनारे बैठी मिलीं। महिला की हालत देखकर एक राहगीर ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने खाना खिलाया, गांव की जानकारी ली सूचना मिलने के बाद आरक्षक अजीत सिंह और पायलट राजुल तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने महिला से बातचीत की। संपतिया ने बताया कि वह दो दिनों से भटक रही हैं और इस दौरान उन्होंने कुछ खाया भी नहीं है। महिला की स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उनके लिए भोजन की व्यवस्था की और उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद पुलिस ने उनके नाम, गांव और परिवार के संबंध में जानकारी ली। पूछताछ में महिला ने अपना नाम संपतिया बैगा और गांव नरगी बताया। पुलिस टीम ने उनके बताए पते की जानकारी जुटाई और वाहन से उन्हें नरगी ले गई। यहां महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *