![]()
गुरुग्राम की धर्म कॉलोनी में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की डंडे, पाइप और बेलन से पीटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। यह घटना 22 सितंबर को हुई थी। लिव इन पार्टनर की हत्या की सूचना मिमलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर को गली में शोर सुनकर वह बाहर आया। उसने देखा कि किराएदार अपनी महिला साथी के साथ मारपीट कर रहा था। आरोपी ने महिला के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई और मौके से भाग गया। पालम विहार थाने में मामला दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश का रहने वाला है आरोपी बस ड्राइवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश (33 वर्ष) को धर्म कॉलोनी क्षेत्र से पकड़ा। आकाश उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि वह गुरुग्राम में बस ड्राइवर का काम करता है। वह 2020 से मृतका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। 22 सितंबर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी गुस्से में आकर आकाश ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा, पाइप और बेलन बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Source link
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर का हत्या आरोपी अरेस्ट:मामूली कहासुनी में बेलन से पीट-पीटकर किया मर्डर, 6 साल से महिला के साथ रह रहा,
