Headlines

कुरुक्षेत्र में भाखड़ा नहर से मिला बुजुर्ग का नग्न शव:मछिलयों-कुत्तों ने नोचा, बच्चे की तलाश में पहुंचे परिवार ने देखा, 6 दिन पुरानी बॉडी




कुरुक्षेत्र जिले के डल्ला माजरा गांव के पास नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) से बुजुर्ग का नग्न शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच में शव 5 से 6 दिन पुराना लग रहा है। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव बुरी तरह गल-सड़ चुका था। शरीर को मछलियों और अन्य जलीय जीवों ने कई जगह से नोच रखा था, जबकि शव पर कीड़े भी पड़ चुके थे। सबसे पहले शव पर उस परिवार की नजर पड़ी, जो अपने लापता बच्चे की तलाश में नहर के किनारे-किनारे पहुंचा था। इस परिवार का बच्चा पंजाब के राजपुर एरिया से लापता हुआ था। उसकी तलाश करते हुए परिजन डल्ला माजरा गांव तक पहुंचे तो नहर की पुलिया के पास कबाड़ में फंसा शव दिखाई दिया। उस समय कुत्ते भी शव को नोच रहे थे। पुलिया के पास कबाड़ में फंसा था शव परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और गोताखोर प्रगट सिंह को दी। सूचना मिलने के बाद गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव पुलिस के हवाले कर दिया गया। चेहरा और त्वचा बुरी तरह सड़ चुकी पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की उम्र करीब 70 साल के आसपास है। शव काफी पुराना होने के कारण उसकी त्वचा पूरी तरह गल चुकी थी। उसकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा है। शरीर के कई हिस्से सड़ चुके थे। पानी में लंबे समय तक पड़े रहने और जलीय जीवों के कारण शव की हालत बेहद खराब हो चुकी थी। इस्माइलाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची शव मिलने की सूचना के बाद इस्माइलाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *