Headlines

राजसमंद में 44.460 किलो डोडा चूरा बरामद:ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई; 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 कारें जब्त




राजसमंद में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने डोडा चूरा तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई की है। राजनगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 44.460 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक वेन्यू कार और एस्कोर्ट कर रही स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर की नाकाबंदी पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को डीएसटी टीम और राजनगर थाना पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर सेवाली कट पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार और उसके पीछे चल रही वेन्यू कार को रोककर जांच की गई। दोनों वाहनों में सवार लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह होने पर पुलिस ने वेन्यू कार की तलाशी ली। डिक्की में काले कट्टों में मिला डोडा चूरा तलाशी के दौरान वेन्यू कार की डिक्की में काले कट्टे मिले। इनमें डोडा चूरा भरा हुआ था। पुलिस ने इसका कुल वजन 44.460 किलो बताया है। मौके से पुलिस ने वेन्यू कार चालक लाधूराम विश्नोई, स्विफ्ट कार चालक भगवानलाल जाट और खलासी सीट पर बैठे किशनलाल गायरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने डोडा चूरा दिनेश बुनकर निवासी रडियारडी, कपासन, चित्तौड़गढ़ से खरीदना बताया है। राजनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *