![]()
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ शिमला में बीजेपी आज (सोमवार को) FIR की मांग को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) से मुलाकात करने जा रही है। भाजपा का आरोप है कि खेड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती और राकेश जम्वाल की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल कुछ देर बाद शिमला एसपी कार्यालय पहुंचेगा और लिखित शिकायत सौंपेगा। दरअसल, 21 अगस्त को दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल युवक साहिल लोचब की शिकायत पर FIR दर्ज करने को लेकर पवन खेड़ा का बयान बताया जा रहा है। राहुल गांधी ने इस मामले में दिल्ली पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। इसी घटनाक्रम पर पवन खेड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि FIR दर्ज कराने के लिए युवाओं को इंतजार करना पड़ रहा है और अमित शाह जवाबदेही से बच रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने गृह मंत्री के लिए टिप्पणी की। खेड़ा का आरोप था कि किसी संज्ञेय अपराध में FIR दर्ज करना पुलिस की ओर से कोई एहसान नहीं, बल्कि नागरिक का कानूनी अधिकार और पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज करने से इसलिए परहेज किया क्योंकि जांच आगे बढ़ने पर गोली चलाने के आदेश देने वाले अधिकारियों तक बात पहुंच सकती थी। शाह पर टिप्पणी पर हिमाचल भाजपा भड़की इसी बयान पर हिमाचल भाजपा पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने जा रही है। भाजपा का कहना है कि देश के गृह मंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है। पार्टी इसी आधार पर शिमला पुलिस से शिकायत कर पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करने जा रही है। विवाद सिर्फ पैलेट गन वाले बयान तक सीमित नहीं पवन खेड़ा पिछले दिनों अमित शाह के साथ ‘वंदे मातरम्’ विवाद को लेकर भी लगातार हमलावर रहे हैं। हालिया बयान में खेड़ा ने अमित शाह पर आरोप लगाया कि वह खुद को सरदार वल्लभभाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सी. राजगोपालाचारी और डॉ. बीआर आंबेडकर जैसे नेताओं से ऊपर समझते हैं। यह टिप्पणी अमित शाह के वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर दिए गए बयान के जवाब में आई थी।
Source link
केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी पर भड़की हिमाचल BJP:पवन खेड़ा के खिलाफ FIR की मांग, पैलेट गन मामले में दिया था बयान
