Headlines

कोडरमा घाटी में सरिया लदा ट्रेलर खाई में गिरा:आग लगने से चालक-उपचालक घायल, पुलिस ने बचाई जान




कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी में शुक्रवार शाम एक सरिया लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रेलर के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान संग्रामपुर, बिहार निवासी 40 वर्षीय सोनू कुमार (चालक) और 24 वर्षीय विक्रम कुमार (उपचालक) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर बोकारो से सरिया लादकर कोडरमा के रास्ते पटना जा रहा था। कोडरमा घाटी के बंदरचुआं के पास एक ढलान पर ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खाई में जा गिरा। दोनों को ट्रेलर के केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला खाई में गिरते ही ट्रेलर में आग लग गई, और चालक व उपचालक केबिन में फंस गए। कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस और सड़क सुरक्षाकर्मी सागर गिरी समय पर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ट्रेलर के केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को कोडरमा पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग की दमकल वाहन मौके पर पहुंची और ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में इस स्थान पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यहां सड़क ढलाननुमा है और हाल के दिनों में सड़क की स्थिति खराब हो गई है, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान निकालने की अपील की है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *