Headlines

‘खेलां वतन पंजाब दियां में पट्‌टी की बेटियां छाईं:तरनतारन में जिला स्तरीय मुकाबले में 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज समेत 9 मेडल जीता




पंजाब सरकार द्वारा आयोजित ‘खेलां वतन पंजाब दियां’ में पट्टी की नौ बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बॉक्सिंग मुकाबलों में 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते। कुल 9 मेडल जीतकर इन खिलाड़ियों ने क्षेत्र, स्कूल और तरनतारन जिले का नाम रोशन किया। ये खिलाड़ी लायंस एमएमए और शहीद बाबा दीप सिंह पब्लिक स्कूल से जुड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे बॉक्सिंग कोच हरप्रीत सिंह हैप्पी की कड़ी मेहनत और बेहतर ट्रेनिंग का अहम योगदान रहा। गोल्ड मेडल जीतने वालों में कौशिकप्रीत कौर, अवदीप कौर, अनूपप्रीत कौर, मनजोत कौर, पलकदीप कौर और महकप्रीत कौर शामिल हैं। सिमरनजीत कौर और जपनीत कौर ने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि खुश्नूर कौर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। कोच हरप्रीत सिंह हैप्पी ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बेटियों की इस जीत से दूसरे बच्चों को भी खेलों के लिए प्रेरणा मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *