![]()
फतेहपुर की बिंदकी तहसील क्षेत्र में गंगा और पांडु नदी के बढ़े जलस्तर ने एक बार फिर ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ा दी है। अभयपुर ग्राम पंचायत के पास गंगा का पानी बैक मारकर पांडु नदी में पहुंच रहा है। इससे आसपास के करीब 10 गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है। करीब 1200 बीघा फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। इससे किसानों के सामने फसल के साथ मवेशियों के चारे का संकट भी खड़ा हो गया है। दैनिक भास्कर की टीम ने रविवार सुबह मौके पर पहुंचकर हालात देखे। इस सीजन में गंगा तीसरी बार उफान पर है। सदनहा, बिंदकी फार्म और नयाखेड़ा समेत कई गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है। रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 100.102 मीटर दर्ज किया गया। पानी तेजी से निचले इलाकों में फैल रहा है। रास्ते बंद होने के कारण ग्रामीणों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और अब आने-जाने के लिए नाव का ही सहारा बचा है। अभयपुर ग्राम पंचायत के पास गंगा का पानी बैक मारकर पांडु नदी में मिल रहा है। इसके बाद आसपास के गांवों में पानी तेजी से फैल रहा है। निचले इलाकों में घरों और खेतों के आसपास पानी जमा होने लगा है।
1200 बीघा फसल पानी में डूबी बाढ़ के पानी ने किसानों की करीब 1200 बीघा फसल बर्बाद कर दी है। खेतों में पानी भरने से फसल पूरी तरह डूब गई है। ग्रामीणों के सामने अब घर चलाने के साथ मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम करने की भी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। सदनहा, बिंदकी फार्म और नयाखेड़ा समेत कई गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है। रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जरूरी काम के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। जलस्तर नहीं घटा तो राहत शिविर भेजे जाएंगे जल आपदा प्रबंधन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जिस तेजी से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। अगर पानी कम नहीं हुआ तो तटीय इलाकों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों और बाढ़ राहत शिविरों में भेजना पड़ सकता है। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं और राहत-बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं।
Source link
गंगा-पांडु के उफान से 10 गांवों में बाढ़:1200 बीघा फसल डूबी, सड़क संपर्क टूटा, नाव ही सहारा
