Headlines

गयाजी में मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर की शुरुआत:केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बोले- स्थानीय कारीगरों को मिलेगा बड़ा बाजार




गयाजी के गांधी मैदान में मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही मेले में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से आयोजित यह ट्रेड फेयर 16 दिनों तक चलेगा। मेले में करीब 150 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। लोग हस्तनिर्मित सामानों की खरीदारी भी कर सकेंगे। स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को मिलेगा लाभ
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि एमएसएमई मंत्रालय देशभर में इस तरह के ट्रेड फेयर का आयोजन करता है। गयाजी के स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों की मांग पर यहां इस मेले के आयोजन की अनुमति दी गई। इसका सबसे बड़ा लाभ स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कई बार बेहतर उत्पाद होने के बावजूद स्थानीय कारीगरों को बाजार नहीं मिल पाता। ऐसे ट्रेड फेयर उन्हें अपनी कला और उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। इससे उनके उत्पादों की पहचान बढ़ेगी। बिक्री में भी इजाफा होगा। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उनकी आय भी बढ़ेगी।
उत्पादों की खरीदारी करने की अपील केंद्रीय मंत्री ने लोगों से मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उद्घाटन समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी मेले की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से गया की पहचान और मजबूत होगी। स्थानीय उद्योगों और हस्तशिल्प को नई उड़ान मिलेगी।
डबल इंजन की सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही इस दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। जनता का भरोसा एनडीए के साथ है। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भी एनडीए उम्मीदवार की जीत तय है।
ट्रेड फेयर के उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, उद्यमी, कारीगर और आम लोग मौजूद रहे। मेले में विभिन्न राज्यों के उत्पादों के साथ-साथ गया और मगध क्षेत्र के हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद, कपड़े, फूड स्टॉल और अन्य आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। अगले 16 दिनों तक यह मेला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *