Headlines

गुमला में कार-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत:कार सवार एक की मौत, चार घायल; सभी शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे घर




गुमला-रांची मार्ग पर नागफेनी के पास सोमवार-मंगलवार की देर रात एक कार और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में करंज गांव निवासी परमेश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कोटाम पनसो निवासी अंकित कुमार, करंज निवासी सुशील केसरी और करमडीपा निवासी कमल बड़ाइक शामिल हैं। एक अन्य घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों और मृतक को गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने परमेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुशील केसरी और कमल बड़ाइक को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर किया गया है, जबकि अंकित कुमार का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। मंगलवार को पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। एसआई अमर शुक्ला ने मृतक परमेश्वर सिंह के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। घायलों ने पुलिस को बताया कि वे बेड़ो में आयोजित एक शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होकर गुमला स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *