![]()
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में तलाशी के दौरान 41 ग्राम हेरोइन बरामद होने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने तीन हवालातियों और एक कैदी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक वीरपाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जेल कर्मचारियों की टीम ने बैरकों की तलाशी ली। इस दौरान हवालाती मुक्तसर निवासी महकदीप सिंह, फरीदकोट निवासी नरेंद्र सिंह निंदी, गुरुहरसहाय निवासी सनी तथा कैदी फरीदकोट निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ लवली के कब्जे से कुल 41 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और जेल एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा-जांच अधिकारी इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुखजीत सिंह ने बताया कि नामजद तीनों हवालातियों और कैदी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इसके बाद उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि हेरोइन जेल के अंदर किस तरह पहुंची। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
फरीदकोट मॉडर्न जेल से 41 ग्राम हेरोइन बरामद:गुप्त सूचना पर पुलिस ने की बैरकों की जांच, 3 हवालाती और एक कैदी पर FIR दर्ज
