![]()
गुरु पूर्णिमा पर खंडवा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दादा दरबार में सुबह से दर्शन का सिलसिला जारी रहा। शाम 5:30 बजे तक करीब ढाई लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। भीड़ के कारण शहर की सड़कें, चौराहे और बाजार क्षेत्र दिनभर जाम रहे। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। खुफिया एजेंसी के अनुसार, बुधवार को शहर में करीब 3 लाख लोगों की आवाजाही रही। शहर की सीमाओं से जुड़े सभी प्रमुख मार्गों पर 25 से 30 हजार लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाजार, मेले और भंडारों में भी पहुंचे। भीड़ के बीच चेन स्नेचिंग की घटनाएं भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश भी सक्रिय रहे। शहर में 30 से अधिक चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आईं। ज्यादातर वारदातें भवानी माता मंदिर से गणेश गौशाला के बीच हुईं। सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तैनात जवानों की मदद से 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गुरु पूर्णिमा पर शहरभर में कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन हुआ। विधायक कंचन तनवे और महापौर अमृता यादव ने विभिन्न भंडारों में पहुंचकर श्रद्धालुओं की सेवा की। उन्होंने प्रसादी भी ग्रहण की। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी ट्रेन से खंडवा पहुंचे, जहां भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कलेक्टर अवकाश पर, सीईओ को मिला प्रभार इधर, कलेक्टर ऋषव गुप्ता निजी और पारिवारिक कार्य से करीब दो सप्ताह के अवकाश पर चले गए हैं। इस दौरान वे विदेश दौरे पर रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है।
Source link
गुरु पूर्णिमा पर खंडवा में उमड़ा आस्था का सैलाब:ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, कलेक्टर छुट्टी पर; जिला पंचायत सीईओ को प्रभार
