![]()
अमेरिका में पहली बार गैंगस्टर लॉरेंस, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया पर आरोप तय किए गए हैं। इनमें खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को भी जोड़ा गया है। आरोप है कि इसकी साजिश लॉरेंस और गोल्डी बराड़ दोनों ने मिलकर रची थी। दावा है कि आरोपियों में लॉरेंस, गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और अन्य सहयोगियों के नाम शामिल हैं। आरोप पत्र में बताया गया कि लॉरेंस भारत में जेल में रहते हुए भी अपने नेटवर्क को चलाता है और उसके सहयोगी भारत अमेरिका, कनाडा तथा यूरोप में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे। उधर, अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने 7 जुलाई 2026 को अमेरिका, कनाडा और यूरोप में संयुक्त एक्शन के दौरान भारत से जुड़े गैंगस्टों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल 37 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Source link
गैंगस्टर लारेंस और गोल्डी बराड़ पर अमेरिका में एक्शन:निज्जर हत्याकांड में आरोपी बनाए; गैंग से जुड़े 24 लोग अरेस्ट, 37 पर केस
