Headlines

गोरखपुर होकर चलेगी श्रावणी मेला अनरिजर्व्ड स्पेशल ट्रेन:बढ़नी से देवघर के बीच 33 फेरे लगाएगी, 16 कोच लगाए जाएंगे




श्रावणी मेले में देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बढ़नी से देवघर के बीच गोरखपुर होकर एक अनारक्षित (अनरिजर्व्ड) स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 05028/05027 ‘बढ़नी-देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल’ 33 फेरों के लिए चलेगी। इसमें कुल16 अनरिजर्व्ड कोच लगाए जाएंगे। जिनमें 14 स्लीपर/जनरल और 2 SLR कोच शामिल हैं। बढ़नी से चलने की टाइमिंग
ट्रेन नंबर 05028 बढ़नी से 28 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक रोजाना दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। यह शोहरतगढ़ (शाम 4:10), सिद्धार्थनगर (4:29), आनंदनगर (4:54) और गोरखपुर (शाम 5:50 बजे) पहुंचेगी। इसके बाद कप्तानगंज (शाम 6:47), रामकोला (7:12), पडरौना (7:30), दुदही (7:47), तमकुही रोड (रात 8:00), थावे (9:00), गोपालगंज (9:22), रतन सराय (9:42), दिघवा दुबौली (10:09), मशरख (10:43), मढ़ौरा (11:10) और खैरा से रात 11:50 बजे छूटेगी। दूसरे दिन छपरा ग्रामीण (रात 12:25), दिघवारा (12:47), सोनपुर (रात 1:15), हाजीपुर (1:30), देसरी (1:57), शाहपुर पटोरी (2:25), बछवारा (2:57), बरौनी (रात 3:45), बेगूसराय (सुबह 4:05), साहिबपुर कमाल (4:37), मुंगेर (सुबह 7:00), सुल्तानगंज (8:25), भागलपुर (9:05), बरहट (10:05) और बांका से सुबह 10:45 बजे छूटकर दोपहर 1:00 बजे देवघर पहुंचेगी। देवघर से वापसी की टाइमिंग
वापसी में ट्रेन नंबर 05027 देवघर से 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक रोजाना शाम 6:45 बजे चलेगी। यह बांका (शाम 7:40), बरहट (रात 8:03), भागलपुर (9:03), सुल्तानगंज (9:30), मुंगेर (11:20) और साहिबपुर कमाल से रात 11:45 बजे छूटेगी। दूसरे दिन बेगूसराय (रात 12:15), बरौनी (12:55), बछवारा (रात 1:17), शाहपुर पटोरी (1:50), देसरी (2:12), हाजीपुर (2:50), सोनपुर (रात 3:02), दिघवारा (3:30), छपरा ग्रामीण (सुबह 4:55), खैरा (5:22), मढ़ौरा (6:02), मशरख (6:40), दिघवा दुबौली (7:14), रतन सराय (7:42), गोपालगंज (8:06), थावे (सुबह 9:10), तमकुही रोड (9:42), दुदही (9:52), पडरौना (10:12), रामकोला (10:30) और कप्तानगंज से सुबह 10:55 बजे छूटेगी। इसके बाद गोरखपुर (दोपहर 11:55), आनंदनगर (12:45), सिद्धार्थनगर (दोपहर 1:40) और शोहरतगढ़ (दोपहर 2:02 बजे) होते हुए दोपहर 3:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *